BusinessLead NewsNational

Paytm के कर्मचारियों पर छप्पर फाड़ कर बरसी लक्ष्मी, 350 कर्मी बने करोड़पति, जानें कैसे हुआ ये कमाल

पेटीएम के 18300 करोड़ रुपये के आईपीओ को आखिरी दिन 1.89 गुना सब्सक्रिप्शन मिला

New Delhi : मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने अभी हाल ही में अपना आईपीओ लॉन्च किया है. कंपनी के आईपीओ को भले ही सुस्त शुरुआत मिली हो, लेकिन कंपनी के कर्मचारियों की तो जैसे लॉटरी लग गयी है. एक झटके में इस कंपनी ने अपने 350 कर्मचारियों को करोड़पति बना दिया.

शेयर बाजार में लिस्टिंग से पहले ही कंपनी के 350 कर्मचारी करोड़पति बन गए हैं. रॉयटर्स की खबर की माने तो कंपनी की लिस्टिंग 18 नवंबर को होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही पेटीएम के 2.5 अरब डॉलर के आईपीओ के कारण इसके 350 कर्मचारियों का नेटवर्थ 1 करोड़ रुपए हो जाएगी, जिसमें वर्किंग और रिटायर्ड इंप्लॉय शामिल हैं. दरअसल कंपनी के इन कर्मचारियों ने पेटीएम में बतौर निवेशक दांव लगाया था.

इसे भी पढ़ें : बिहार : आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद प्रेमी को ग्रामीणों ने पहनाई जूतों की माला

15 नवंबर को कंपनी के शेयर होंगे अलॉट

पेटीएम ने अपना आईपीओ लॉन्च किया है. 15 नवंबर को कंपनी के शेयर का अलॉटमेंट होना है, जबकि 18 तारीख को कंपनी की लिस्टिंग होने वाली है. पेटीएम ने आईपीओ के लिए दाम 2080 से 2150 रुपए रखें है. पेटीएम के 18300 करोड़ रुपए के अपने आईपीओ को बाजार में इश्यू कर दिया, जिसमें आखिरी दिन 1.89 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. पेटीएम का आईपीओ देश का सबसे बड़ा आईपीओ हैं, इससे पहले सिर्फ कोल इंडिया ने 1500 करोड़ का आईपीओ पेश किया है.

इसे भी पढ़ें : तकनीकी स्वीकृति के बिना करा लिया गया बिरसा स्मृति संग्रहालय का काम, नगर विकास ने अब पकड़ी गलती

Related Articles

Back to top button