
Ranchi : गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड समेत 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन किया गया है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरा देश झारखंड की विरासत, विकास और संस्कृति की झलक देखेगा. इससे पहले वर्ष 2024 में दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर तसर सिल्क पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गई थी.
झारखंड ने भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम की कर ली है पूरी तैयारी
झारखंड ने भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली है.इस वर्ष झारखंड की झांकी में स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के साथ ही झारखंड की समृद्ध संस्कृति, यहां का पारंपरिक नृत्य, शिक्षा के क्षेत्र में नारी शक्ति के बढ़ते कदम आदि को प्रदर्शित किया जाएगा. रांची के मोरहाबादी में राजपाल और दुमका में मुख्यमंत्री झंडोत्तोलन करेंगे. वहीं राज्य के कैबिनेट मंत्री अलग-अलग जिलों में झंडोत्तोलन करेंगे.



