JharkhandRanchi

संवेदनहीन हेमंत सरकार उत्तराखंड में टनल में फंसे मजदूरों के परिजन के साथ कर रही भद्दा मजाक: कोचे मुंडा

Ranchi: तोरपा विधायक कोचे मुंडा ने रविवार को हेमंत सरकार पर निशाना साधा. वे कर्रा प्रखंड के गुमडू गांव पहुंचे थे. वहां के तीन मजदूर उत्तराखंड टनल में पिछले 14 दिनों से फंसे हैं. प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर कोचे ने मजदूरों के परिजनों से भेंट की. मजदूरों के परिजन को  50 किलोग्राम चावल, 5किलोग्राम आटा, दाल, आलू , प्याज, सरसों तेल एवं चार कंबल भी दिए. मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों के 15 मजदूर विगत 14 दिनों से उत्तराखंड टनल हादसे में फंसे हैं.उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए केंद्र सरकार एवम उत्तराखंड सरकार युद्ध स्तर पर प्रयास कर रही है. इधर, झारखंड के  मुख्यमंत्री खूब बयानबाजी कर रहे लेकिन मजदूर के परिजनों   की सुध लेने आज तक कोई नहीं पहुंचा. कर्रा प्रशासन ने तो परिजनों की परिस्थितियों का उपहास किया. राज्य सरकार की प्रतिनिधि प्रखंड विकास पदाधिकारी मजदूर परिवार के 9सदस्यों के लिए 1किलो चावल, दाल, आलू,प्याज लेकर सहानुभूति जताने पहुंची थी.

श्री मुंडा ने कहा कि राज्य में गरीबों के अनाज को लूटने वाली सरकार का कलेजा इससे बड़ा नहीं हो सकता है. हेमंत सरकार गरीबों को भूख से मारना चाहती है. श्री मुंडा के साथ खूंटी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता एवम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशि भूषण भगत भी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button