
Ranchi : रातू थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से एक सफेद रंग की हुंडई कार और पीड़िता के कपड़े भी बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार आरोपियों में सचिन पांडे, आकाश कुमार, हर्ष कुमार, मयंक कुमार और विशाल कुमार के नाम शामिल हैं. सभी आरोपी धुर्वा थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं. घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बुधवार की रात पीड़िता पुराने विधानसभा की ओर से जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित बरझोपडी मोहल्ला स्थित अपने घर जा रही थी.
इसे भी पढ़ें:IAS पूजा सिंघल प्रकरणः तीन जिलों के खनन पदाधिकारियों को समन, पूछताछ के लिये ईडी कार्यालय बुलाया
उसी क्रम में सेक्टर टू मार्केट के पास एक सफेद रंग की कार पर सवार पांच व्यक्ति आये और कार को रोक कर कहा कि तुम कहां जा रही हो, चलो तुम्हारे घर छोड़ देते हैं.
कहते हुए अपनी कार में बैठा लिया और इधर-उधर घुमाते हुए रिंग रोड स्थित दलादली चौक के पास ले गये. सड़क किनारे गाड़ी को खड़ा कर उक्त पांचों आरोपियों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इसी क्रम में पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और अपराधियों को गिरफ्तार किया.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS निधि छिब्बर CBSE की अध्यक्ष नियुक्त




