Deoghar

देवघर: जैन मंदिर में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती, बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

Deoghar: सोमवार को स्थानीय जैन मंदिर के सभागार में महाराज अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई. जयंती के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच में स्थापित अग्रसेन जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि दी गई एवं जैन मंदिर के सभागार में बच्चों महिलाओं द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. कई वक्ताओं ने अग्रसेन जी पर एवं समाज में हो रही कुरीति पर प्रकाश डाला. जिसमें पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद प्रसाद डालमिया, ज्ञानेश तुलस्यान, सचिन सुल्तानिया, विमल अग्रवाल, अशोक डालमिया, सुरेंद्र सिंघानिया एवं कई वक्ताओं ने अपने विचार रखें. कार्यक्रम में महाराज अग्रसेन के ऊपर एवं उनकी जीवनी के ऊपर सभी वक्ताओं ने समाज के युवा वर्ग एवं समाज के लोगों को बताया कि महाराज अग्रसेन राम के पुत्र कुश के 34वीं पीढ़ी में थे. इन्होंने अपने पिता वल्लभ जी के साथ 15 वर्ष की आयु में महाभारत के युद्ध में भी शामिल हुए. अग्रसेन जी का विवाह नागकन्या के साथ हुआ. सूर्यवंशी अग्रसेन ने हिसार के अग्रोहा में अग्रोहा धाम की स्थापना की. कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन राजकुमार शर्मा द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम आयोजन के संयोजक सरवन बथवाल  एवं विमल खेतान थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल सम्मेलन के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष शिव सर्राफ, जिला महामंत्री प्रमोद खोवाल, संतोष गुड़गुटिया, राकेश सिंघानिया, शोभा बथवाल, नम्रता बथवाल सहित समाज के अन्य लोगों की अहम भूमिका रही.

बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

समाहरणालय परिसर में सोमवार को राज्यव्यापी बाल विवाह से आजादी अभियान में जागरूकता कार्यक्रम के तहत डीसी वरुण रंजन द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं को शपथ दिलाकर एवं हस्ताक्षर अभियान चलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इस दौरान समाहरणालय परिसर में मौजूद सभी पदाधिकारी, कर्मियों ने भी शपथ ली और हस्ताक्षर अभियान में भी हिस्सा लिया. इस दौरान डीसी ने कहा कि बाल विवाह एक अत्यंत ही गंभीर मुद्दा है. जिस पर रोक लगाने के लिए जमीनी स्तर पर जनमानस को जागरुक करते हुए राज्य में बाल विवाह के विरुद्ध सकारात्मक माहौल तैयार करने की आवश्यकता है. इसी आलोक में आज धनबाद जिला में बाल विवाह के विरुद्ध एक राज्यव्यापी जन जागरूकता अभियान (बाल विवाह से आजादी) आयोजित किए गए. जिसमें जमीनी स्तर पर सभी संबंधित हितधारकों, जनसामान्य सहित की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। साथ ही पूरे जिले में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने बताया कि जिले के लगभग 1700 स्कूलों में बाल विवाह के विरुद्ध शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. साथ ही सभी आंगनबाड़ी सभी प्रखंड कार्यालय कस्तूरबा आदि में भी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इसके अलावे कस्तूरबा गांधी विद्यालय में एवं है बाजारों में नुक्कड़ नाटक कर जागरूकता अभियान चलाया गया.

Related Articles

Back to top button