Sports

कुलदीप को तीन विकेट, वेस्टइंडीज के छह विकेट पर 197 रन

Hyderabad  : भारत का सीमित गेंदबाजी आक्रमण भी वेस्टइंडीज के लिये बेहद मजबूत साबित हुआ जिसने दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुक्रवार को चाय के विश्राम तक छह विकेट पर 197 रन बनाये हैं.

भारत के लिये मैच की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही थी क्योंकि अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर केवल दस गेंद करने के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान छोड़कर बाहर चले गये. उनकी अनुपस्थिति में भारतीय आक्रमण चार गेंदबाजों तक सीमित हो गया था, लेकिन तब भी वेस्टइंडीज ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाये.

इसे भी पढ़ें : ब्रह्मोस जासूसीकांड: अदालत ने इंजीनियर निशांत को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

चेज ने श्रृंखला में अपना दूसरा अर्धशतक जमाया

बायें हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव (50 रन देकर तीन विकेट) फिर से वेस्टइंडीज के लिये परेशानी का सबब बने. बल्लेबाज अधिकतर अवसरों पर उनकी गेंदों को समझने में नाकाम रहे जबकि उमेश यादव (60 रन देकर दो विकेट) ने पुरानी गेंद से प्रभावशाली प्रदर्शन किया. रोस्टन चेज (नाबाद 50) को छोड़कर अन्य बल्लेबाजों के पास बल्लेबाजी के लिये अनुकूल पिच पर खेलने के लिये भी न तो तकनीक दिखी और ना ही धैर्य. चेज ने फिर से अच्छा खेल दिखाया और श्रृंखला में अपना दूसरा अर्धशतक जमाया.

लंच के बाद शिमरोन हेटमेयर (12) ने कुलदीप की गुगली को नहीं खेलना चाहा लेकिन वह विकेट के आगे उनके पैड से टकरा गयी और पगबाधा आउट हो गये. सुनील अबंरीश (18) ने इस चाइनामैन गेंदबाज की गेंद पर ही ढीला शॉट खेलकर विकेट गंवाया.

इसे भी पढ़ें : दुनियाभर में अगले 48 घंटों तक इंटरनेट शटडाउन रह सकता है,  मेंटनेंस कार्य होगा : रिपोर्ट

चेज और शेन डोरिच (30) ने छठे विकेट के लिये 69 रन जोड़े. उमेश ने इसके बाद गेंद संभाली और डोरिच को पगबाधा आउट किया. अंपायर ने पहले बल्लेबाज को आउट नहीं दिया था लेकिन कप्तान विराट कोहली का डीआरएस लेने का फैसला सही साबित हुआ.

इससे पहले रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप ने वेस्टइंडीज का शीर्ष क्रम झकझोरा जबकि लंच से ठीक पहले उमेश ने शाई होप (36) को आउट करके पहले सत्र में भारत का पलड़ा भारी रखा.

ब्रेथवेट अंदर आती गेंदों के सामने दिखें परेशान 

राजकोट में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 83 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज पावेल को अश्विन की पगबाधा की अपील पर डीआरएस के सहारे जीवनदान मिला लेकिन वह ज्यादा देर तक नहीं टिक पाये. उन्होंने इस आफ स्पिनर की गेंद पर लाफ्टेड ड्राइव करने के प्रयास में कवर में रविंद्र जडेजा को कैच थमाया.

इसे भी पढ़ें : अदालतों में तीन करोड़ से ज्यादा मुकदमे लंबित,  सीजेआई का कड़वा डोज, वर्किंग डे पर नो लीव…  

पावेल के साथी सलामी बल्लेबाज ब्रेथवेट पहले टेस्ट की तुलना में थोड़ा टिककर खेले लेकिन रन नहीं बना पाने के कारण उन पर दबाव बन गया. वह कुलदीप की अंदर आती गेंदों के सामने काफी परेशान दिख रहे थे. इसी तरह की एक गेंद को वह नहीं समझ पाये और पगबाधा आउट हो गये. उन्होंने अपनी पारी में 68 गेंदें खेली.

होप और हेटमेयर ने तीसरे विकेट के लिये 34 रन जोड़े. लंच से पहले आखिरी ओवर में हालांकि उमेश ने होप को पगबाधा आउट करके वेस्टइंडीज को करारा झटका दिया.

 

Related Articles

Back to top button