Education & CareerJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

जैक की बोर्ड परीक्षा कदाचार मुक्त करने की पहल, अब मोबाइल से भी निगरानी करेंगे अफसर

परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं

Ranchi :  इस बार झारखंड बोर्ड परीक्षा की निगरानी मोबाइल से भी की जा सकेगी. परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे से इसका सीधा प्रसारण अधिकारियों के मोबाईल पर टेलीकास्ट किया जा सकेगा. इससे केंद्रों में दोहरी निगरानी की जा सकेगी. परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने की योजना है ताकि सभी बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके.

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की मैट्रिक-इंटर परीक्षा की निगरानी के लिए हर परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया है. जैक ने सभी जिला के शिक्षा पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाने व पहले से लगे हुए कैमरों को दुरूस्त करने का काम जल्द से जल्द पूरा कर लेने को कहा है.

इसे भी पढ़ें :पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी बोले, सरकार की डिक्शनरी से गायब है सेक्युलरिजम

मालूम हो कि लगभग सभी जिलों के परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे स्थायी रूप से पहले ही लगा दिए गए थे. जैक सचिव महीप कुमार सिंह ने बताते हैं कि जिलों में वहां के जिला प्रशासन द्वारा कैमरे लगाए गये हैं. जिला प्रशासन की जिम्मेवारी होती है कि वे कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित करे. अभी तक होने वाले बोर्ड परीक्षा में 13 जिलों को छोड़ सभी जगहों पर किराये के कैमरे लगाए जाते रहे हैं.

जैक मुख्यालय में भी हो सकेगा सीधा प्रसारण

जिन परीक्षा केंद्रों में ब्रॉडबैंड की सुविधा होगी उस सेंटर को जैक मुख्यालय से भी जोड़ा जाएगा. ताकि परीक्षा हॉल का सीधा प्रसारण यहां के पदाधिकारी देख सकें. जहां इंटरनेट की पूरी व्यवस्था नहीं होगी, वहां केंद्र में ही कैमरे से परीक्षक निगरानी करेंगे. हर केंद्र में कैमरे से निगरानी के लिए टीम बनायी जाएगी. इसमें उस केंद्र के शिक्षक, ई ब्लॉक मैनेजर शामिल होंगे. परीक्षा के बाद सभी केंद्रों से सीसीटीवी फुटेज जैक को रिकार्ड के लिए भेज दिया जाएगा.

मालूम हो कि सूबे के सभी स्कूलों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने की तैयारी शुरू की गई थी, लेकिन कोरोना की वजह से भी इसमें देर हुई. हालांकि अधिकतर स्कूलों को ब्रांडबैंड से जोड़ा गया है लेकिन अभी भी काम बाकी है. जैक सचिव ने कहा कि इंटरनेट सुविधा अधिकतर स्कूलों में है, लेकिन सदूर क्षेत्र वाले स्कूलों में समस्या अभी भी है. इन सभी स्कूलों में सुविधा देने की तैयारी की जा रही है, साथ ही सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास भी किया गया है.

इसे भी पढ़ें :Ranchi : आपसी लड़ाई को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश में जमकर बवाल, पुलिस के जवानों ने संभाला मोर्चा

Related Articles

Back to top button