
Ranchi: मोरहाबादी मैदान में चल रही राष्ट्रीय रेस वॉकिंग चैम्पियनशिप में रविवार को मनीष रावत ने 35 किलोमीटर वॉक का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया. मनीष ने 2 घन्टा 49 मिनट 14 सेकंड में लक्ष्य को पूरा किया. इसी स्पर्धा में गणपति कृष्णन ने 3 घण्टे 5 मिनट 9 सेकंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया. वहीं, विकास ने 3 घण्टे 8 मिनट 45 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता.
इसे भी पढ़ें:उत्तराखंड के तपोवन सुरंग में पांच और शव बरामद, गाद में सने हुए थे शव




