GarhwaJharkhandRanchi

गढ़वा की नियति बदलने की तैयारी में केंद्र सरकार, जानिए, क्या है प्लान

Ranchi: केंद्र सरकार भवनाथपुर (गढ़वा) की नियति बदलने का प्लान बना रहा है. अरसे से इस जिले में सिंचाई सुविधाओं के अभाव में खेती किसानी चुनौती रही है. अकाल- सुखाड़ का किस्सा आम रहा है. उद्योग धंधों के लिहाज से भी हालात अच्छे नहीं. विधायक भानु प्रताप शाही ने पिछले दिनों इसे लेकर केंद्र को पत्र लिखकर चिंता भी जताई थी. कहा था कि 30 साल पहले भवनाथपुर में स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया (SAIL) का लाइमस्टोन और डोलोमाइट का माइंस यहां संचालित था. साथ ही एक बड़ा क्रशर प्लांट भी. पर माइंस और प्लांट दोनों तीन दशकों से बंद पडे हैं. इसके लिए पहल हो. केंद्र सरकार ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया भेजते हुए उनके सुझाव को स्वीकार कर लिया है. इसे संबंधित विभाग के अधिकारी को उचित कार्रवाई के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें : नियोजन नीति पर मुखर हुए डॉ अजय ने हेमंत सरकार को घेरा, सीडब्लूसी में उठेगा मामला

केंद्र का जताया आभार

भानु प्रताप शाही ने उनके पत्र पर कदम उठाने को पीएम मोदी के प्रति आभार जताया है. उम्मीद जतायी है कि भवनाथपुर में कोई न कोई उद्योग लगाने की प्रक्रिया की शुरुआत जल्द होगी. भवनाथपुर में स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के द्वारा लगभग 4000 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई थी. इस पर क्रशर प्लांट शुरू किया गया था जो बंद पडा़ है. अब केंद्र की पहल पर इस जमीन का उपयोग फिर से होने की उम्मीद है. संभव है कि क्रशर प्लांट फिर से शुरू हो या उस पर किसी और इंडस्ट्री को स्थापित किया जाय.

भानु प्रताप शाही के मुताबिक उन्होंने विधानसभा में भी कई दफा भवनाथपुर में सेल की बेकार पडी जमीन के संबंध में मसला उठाया था. पर अब केंद्र ने रिस्पांस दिया है. इससे उम्मीद है कि यहां के युवाओं, बेरोजगारों के लिए बेहतर भविष्य का भी रास्ता खुलेगा. रोजी-रोजगार के सवाल पर पलायन करनेवालों के लिए अपने ही घर में समाधान मिलेगा.

Related Articles

Back to top button