NEWS

उत्तराखंड के तपोवन सुरंग में पांच और शव बरामद, गाद में सने हुए थे शव

Dehradun: उत्तराखंड के चमोली में आई आपदा में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. रेस्क्यू टीम को रविवार को तड़के पांच और शव मिले हैं. शव बुरी तरह से गाद में दबे थे. जब उन्हें निकाला गया तो वह गाद में सने हुए थे. शवों को देखकर टीम भी दहल गई. शवों को पॉलीथीन में भरकर बाहर निकाला गया. अब शवों के मिलने की संख्या बढ़कर 43 हो गई है. सुरंग के अंदर लगभग 30 लोग के फंसे होने की संभावना जतायी जा रही है. दो और शव मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: विश्वनाथ मोदी की पुण्यतिथिः जीवित होने की सूचना पर इलाके में जले थे दिये

7 फरवरी को उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से तबाही मची थी. यहां पर स्लश फ्लिशिंग टनल (गाद निकलने वाली सुरंग) का काम चल रहा था. ग्लेशियर फटने से भारी गाद, पानी और मलबा सुरंग में आ गया था. सुरंग में काम कर रहे कई मजदूर समेत कई लोग फंस गए थे.

इसे भी पढ़ें: चोरी से बिजली जलाने वाले 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है: डीएम

लोगों को सुरंग से निकालने के लिए उत्तराखंड पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार काम कर रही हैं. चमोली की डीएम स्वाती भदौरिया ने बताया कि घटना के दिन से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. शनिवार तक 38 शव निकाले जा चुके थे. डीएम ने बताया कि अभी भी 163 लोग लापता हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन में बरामद किए गए 20 शवों और 12 लोगों के शरीर के अंगों का डीएनए जांच कराने के बाद उनका दाह संस्कार कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही रांची पुलिस, अब तक नहीं मिली कोई सुराग

रेस्क्यू ऑपरेशन भी तेज कर दिया गया है: डीजीपी

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन भी तेज कर दिया गया है. अभी भी उम्मीद है कि सुरंग की गाद में 25 से 30 लोग फंसे हो सकते हैं. वहीं, रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है. ऋषिगंगा नदी के पास बनी एक अस्थायी झील से पानी निकलना शुरू हो गया है जिससे अब इलाके में एक और बाढ़ का खतरा कम हो गया है.

इसे भी पढ़ें: लापता नीरज ने सुपारी देकर हत्या के इरादे से नामकुम में मुकेश झा पर चलवाई थी गोली

फंसे लोगों को निकालने के लिए टीम को बहुत मशक्कत करनी पड़ रही है:

उत्तराखंड में गाद से भरी सुरंग के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए टीम को बहुत मशक्कत करनी पड़ रही है. सुरंग के बीच में बने कर्व में लोगों के फंसे होने की संभावना था. उस संभावित स्थान तक पहुंचने के लिए शनिवार को सुरंग में किए गए सुराख को चौड़ा किया गया. चौड़ा होने के बाद शवों की तलाश शुरू की गई.

इसे भी पढ़ें:पुलवामा आतंकी हमले की दूसरी बरसी आज,विजय सोरेंग की शहादत को सारा देश याद कर रहा है

होल को और चौड़ा किया गया:

सिल्ट फ्लशिंग टनल में शुक्रवार रात तक 75 मिमी व्यास का होल किया गया था. इस होल के जरिए सुरंग के अंदर कैमरा डालकर फंसे लोगों को देखा जाना था लेकिन, टीम को इसमें तकनीकि दिक्कतें आईं. समस्या होने पर शनिवार को फैसला लिया गया कि होल को और चौड़ा किया जाएगा. टीमों ने होल को 300 मिमी तक चौड़ा किया. उसके बाद होल के अंदर गाद बाहर निकालने के लिए पाइप और कैमरा डाला गया.

इसे भी पढ़ें: धनबाद एसएसपी कार्यालय के समीप धू-धू कर जली लग्जरी कार, बाल-बाल बचे सवार

 

Related Articles

Back to top button