NationalWest Bengal

#Kolkata_Port अब डॉ श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट कहलायेगा, पीएम मोदी ने कहा,  ममता बनर्जी केंद्र की योजनाएं लागू नहीं कर रहीं

Kolkata : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि केन्द्र सरकार पश्चिम बंगाल और यहां रहने वाले वंचित तबके के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. मोदी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार केन्द्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन की इच्छुक नहीं है क्योंकि यह सिंडिकेट को लाभ पहुंचाने वाला नहीं है.

प्रधानमंत्री ने कोलकाता बंदरगाह न्यास की स्थापना के 150 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इसका नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम कर करने की घोषणा की और कहा कि देश के तट विकास के मुख्यद्वार हैं.

जान लें कि ममता बनर्जी ने आज कोलकाता पोर्ट ट्रस्‍ट के कार्यक्रम में हिस्‍सा नहीं लिया.  माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ने पीएम मोदी के साथ दोबारा मंच साझा करने से परहेज किया.

इसे भी पढ़ें : #JNUattack : कांग्रेस की fact finding committee ने कहा, सरकार प्रायोजित था हमला, स्वतंत्र जांच होनी चाहिए

भीमराव आंबेडकर के बहाने राज्‍य सरकार पर हमला बोला

पीएम मोदी ने डॉक्‍टर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बहाने राज्‍य सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्‍होंने कहा कि इन दोनों नेताओं ने पश्चिम बंगाल में औद्योगीकरण का सपना देखा था लेकिन यहां की सरकारों ने इससे मुंह मोड़ लिया. प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता पोर्ट का नाम डॉक्‍टर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट करने का ऐलान किया. उन्‍होंने ममता बनर्जी का नाम लिये बिना कहा कि कटमनी नहीं होने, सिंडिकेट के नहीं चलने की वजह से केंद्र की योजनाओं को राज्‍य की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी लागू नहीं कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें : #Raisina_Dialogue14 से 16 जनवरी तक दिल्ली में, 17 देशों के मंत्री शामिल होंगे, बांग्लादेश की ना

हमारे देश के तट विकास के प्रवेश द्वार हैं

पीएम ने कहा, जलमार्गों के विकास ने कोलकाता बंदरगाह न्यास और पूर्वी भारत के औद्योगिक केन्द्रों के बीच संपर्क में सुधार किया है. साथ ही भूटान, म्यामां और नेपाल जैसे हमारे पड़ोसी देशों के साथ व्यापार को सुगम बनाया है. मोदी ने कहा, हमारे देश के तट विकास के प्रवेश द्वार हैं और हमारी सरकार ने संपर्क में सुधार करने के लिए सागरमाला कार्यक्रम की शुरुआत की.

उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता को केन्द्र की सभी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा, केन्द्र पश्चिम बंगाल, यहां के गरीबों, दलितों, वंचित और पिछड़े वर्ग के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और जैसे ही पश्चिम बंगाल सरकार केन्द्र की आयुष्मान भारत योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को मंजूरी देगी वैसे ही यहां की जनता को भी इन योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा.

बंगाल के नीति निर्धारकों को सद्बुद्धि दे ईश्वर

राजभवन में शनिवार शाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री के साथ  बैठक की.

उन्‍होंने कहा, मेरे दिल में हमेशा दर्द रहेगा और मैं चाहूंगा, ईश्वर से प्रार्थना करूंगा की बंगाल के नीति निर्धारकों को सद्बुद्धि दें. गरीबों की मदद के लिए आयुष्मान योजना और किसानों की जिंदगी में पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मेरे बंगाल के गरीबों और किसानों को मिले. बता दें कि कटमनी को लेकर पिछले दिनों टीएमसी बीजेपी के निशाने पर रही है. पीएम मोदी ने कटमनी का उल्‍लेख कर एक बार फिर ममता सरकार पर निशाना साधा.

ममता बनर्जी कोलकाता पोर्ट ट्रस्‍ट के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई

पश्चिम बंगाल में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र के साथ मंच साझा करके वामपंथी छात्र संगठनों के निशाने पर आयी ममता बनर्जी ने आज कोलकाता पोर्ट ट्रस्‍ट के कार्यक्रम में हिस्‍सा नहीं लिया.  माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ने पीएम मोदी के साथ दोबारा मंच साझा करने से परहेज किया, क्योंकि लेफ्ट  CAA को लेकर काफी आक्रामक है. सूत्रों के अनुसार ममता बनर्जी को पीएम मोदी के सामने भाषण देना था, इस कारण भी उन्‍होंने कार्यक्रम से किनारा कर लिया.

नेताजी इंडोर स्‍टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए ममता बनर्जी को न्‍योता भेजा गया था. बता दें कि ममता ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनसे नागरिकता कानून को वापस लेने की अपील की थी. इस मुलाकात पर उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा था.

इसे भी पढ़ें :  #Congress_Working_Committee ने कहा,  CAA असंवैधानिक और विभाजनकारी कानून, वापस ले मोदी सरकार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button