Education & CareerJharkhandLead NewsRanchi

Ranchi News :  JEE Advanced  पहली पाली परीक्षा संपन्न, फिजिक्स को बताया कठिन

Ranchi : देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आई आई टी में प्रवेश को लेकर आज रविवार को जेईई एडवांस की परीक्षा ली गयी. रांची में इसके लिए दो केंद्र बनाये गये है. आज दो पाली में परीक्षा होनी हैं जिसमें से पहली पाली की परीक्षा संपन्न हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें :झारखंड में अबूझ पहेली बना 20 सूत्री, निगम और बोर्ड का गठन

मॉडर्न फिजिक्स के सवाल उलझाने वाले

पहली पाली की परीक्षा देकर बाहर आये स्टूडेंट्स ने फिजिक्स के सवालों को केमिस्ट्री और गणित के मुकाबले थोडा कठिन बताया. स्टूडेंट्स ने कहा कि मॉडर्न फिजिक्स के सवाल उलझाने वाले थे. केमिस्ट्री की बात करें तो ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से थिंकिंग लेवल के सवाल पूछे गये हैं. गणित अन्य विषयों के मुकाबले सबसे आसान लगा.

बताते चलें कि आज दो पाली में हो रही परीक्षा में लगभग 14 सौ स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं. परीक्षा के लिए टाटीसिलवे और तुपुदाना स्थित टीसीएस डिजिटल पार्क को केंद्र बनाया गया है. परीक्षा में शामिल होने को लेकर तमाम सुरक्षा उपाय भी किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : बंगाल में दीदी की गद्दी पर खतरा टला, भवानीपुर उपचुनाव में 31 हजार वोटों से आगे, देखें जश्न का VIDEO

 

Related Articles

Back to top button