West Bengal

कोलकाता : मेडिकल कालेज अस्पताल और चितरंजन सेवा सदन की आउटडोर सेवा बंद की गयी, बड़ा बाजार में मिला एक संदिग्ध

Kolkata :  कोरोना का आतंक आये दिन और भयावह होता जा रहा है. इस बिच कोलकाता के मेडिकल कालेज अस्पताल की समस्त आउटडोर सेवा बंद कर दी गयी है. इसके बाद चित्तरंजन सेवा सदन की भी आउटडोर सेवा बंद कर दी गयी. शनिवार को 2 व्यक्तियों को कोरोना संदेह के तौर पर चिन्हित किया गया.

इसके बाद ही चिकित्सक एवं नर्स को मिलाकर कुल 30 लोगों को क्वारेंटाइन में भेजा गया था. साथ ही लेबर ऑपरेशन थियेटर भी बंद रहेगा. इसके साथ ही आउटडोर परिसेवा एवं नये रोगियों की भर्ती प्रक्रिया भी बंद रहेगी. यह जानकारी अस्पताल सूत्रों द्वारा दी गयी है. गौरतलब है कि गुरुवार को भर्ती एक प्रसूता की रिपोर्ट के पॉजिटिव आने के कारण 7 लोगों को क्वारंटाइन में भेजा गया था.

इसे भी पढ़ेंः पलामू : कोरोना वायरस से लड़ाई में अब मुखिया, वार्ड सदस्य, वार्ड पार्षद की भूमिका होगी अहम, उपायुक्त ने वीसी कर दिये निर्देश

बड़ा बाजार के बांसतल्ला में एक कोरोना संदिग्ध मिला

इधर, बड़ाबाजार इलाके के बांसतल्ला में एक व्यक्ति के शरीर में कोरोना संक्रमण का लक्षण मिलने के बाद उसे कोविड अस्पताल में ले जाया गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह व्यक्ति इलाके में पूजा-पाठ कराने में व्यस्त रहता था.

गत कुछ दिन से उसकी तबीयत खराब थी. बुखार होने के साथ उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत भी हो ही थी. इसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस को खबर देने पर उसे कोविड अस्पताल में ले जाया गया है.

इसे भी पढ़ेंः लॉकडाउन में नहीं रुक रहा मजदूरों की मौत का मामला : घर लौट रहे 10 प्रवासी मजदूरों की मध्यप्रदेश में गयी जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button