ChaibasaJamshedpurJharkhandSports

JSCA Under-16 : पश्चिमी सिंहभूम ने लातेहार को एकतरफा मुकाबले में 178 रनों से पराजित किया

जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता, 2021-22

Jamshedpur : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम पर शुक्रवार से शुरू हुए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप-इ के लीग मैच में मेजबान पश्चिमी सिंहभूम ने लातेहार को एकतरफा मुकाबले में 178 रनों से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किया. जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम का मुकाबला पलामु से होगा.

पश्चिमी सिंहभूम ने 278 रनों का खड़ा किया विशाल स्कोर
उद्घाटन मैच में टॉस लातेहार के कप्तान ने जीता तथा पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 278 रनों का स्कोर खड़ा किया. सबसे अच्छी बल्लेबाजी वैभव मिश्रा ने की, जिसने 13 चौका एवं दो छक्कों की मदद से 97 रन बनाये और मात्र तीन रन से शतक बनाने से चूक गया. अन्य बल्लेबाजों में कप्तान सुमित शर्मा ने सात चौकों की मदद से 51 रन, एस आमर्त्य चौधरी ने 23, डेविड सागर मुंडा ने 21 तथा नितेश पासवान ने 20 रन बनाये. लातेहार की ओर से प्रियांशु चौबे ने 32 रन देकर तीन विकेट तथा आर्यन तिवारी ने 57 रन देकर दो विकेट लिया. अभिषेक कुमार, अतुल गुप्ता एवं रौनक दूबे को एक-एक विकेट मिला.

पश्चिमी सिंहभूम के वैभव मिश्रा बने मैन ऑफ द मैच
जीत के लिए निर्धारित 50 ओवर में 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लातेहार की पूरी टीम 29.5 ओवर में मात्र 100 रन बनाकर आल आउट हो गयी. लातेहार की ओर से कुमार सानु ने पांच चौकों की मदद से 28 रन बनाये. पश्चिमी सिंहभूम की ओर से वामहस्त स्पिनर अभय मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 34 रन देकर पांच विकेट चटकाये. गौरव सिंह को दो तथा अर्चित अगस्तिन कुजूर, आशीष कुमार सिंह एवं कप्तान सुमित शर्मा को एक-एक सफलता हाथ लगी. मैच समाप्ति के बाद पश्चिमी सिंहभूम के वैभव मिश्रा को उसकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. यह पुरस्कार पूर्व रणजी क्रिकेटर एवं मैच पर्यवेक्षक शब्बीर हुसैन ने प्रदान किया.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : देह व्यापार में चार पर केस, संचालिका समेत तीन महिला और एक पुरुष को जेल

Related Articles

Back to top button