
Koderma: जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुई युवक की निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार को लोगों ने जमकर हंगामा किया. घटना के विरोध और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया.
रांची-पटना रोड पर टायर जलाकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. जिससे दोनों ओर गाड़ियों की लम्बी कतार लग गयी है. मौके पर पुलिस-प्रशासन पहुंचकर लोगों को समझाने का काम कर रही है.
इसे से भी पढ़ेंःशर्मनाक: झारखंड के 2149550 लोगों के पास इनकम का कोई साधन नहीं, 61750 लोग मांगते हैं भीख
बुधवार रात छोटी सोनी को मारी गयी छह गोलियां
बताया जा रहा है कि कोडरमा थाना क्षेत्र के पूर्णानगर मुस्लिम टोला में बुधवार की रात्रि छोटू सोनी नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी.
घटना के वक्त छोटू सोनी मुस्लिम टोला में साजिद मियां के घर के बाहर बैठा हुआ था. इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर 4 लोग आये और एक अपराधी ने बाइक से उतर कर सोनी के सिर में छह गोलियां मार दी. जिससे मौके पर ही छोटू सोनी की मौत हो गई.
जमीन विवाद में हत्या
मिली जानकारी के अनुसार, छोटू सोनी की हत्या के पीछे जमीन विवाद का मामला सामने आ रहा है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना का कारण जमीन विवाद सामने आ रहा है.
वहीं एक आरोपी को चिन्हित किया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए कोडरमा व तिलैया पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है.
छोटू सोनी पूर्व में आर्म्स एक्ट मामले में जेल जा चुका है. वहीं घटना को लेकर कोडरमा थाना में जयराम मियां सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.
इसे से भी पढ़ेंःसीएनटी ही नहीं आर्मी की जमीन पर भी माफिया ने कर लिया कब्जा और देखता रहा प्रशासन-1




