
Dubai : खेलों के दौरान अक्सर खिलाड़ियों से गलती होती रहती है. महान खिलाड़ी अपनी गलतियों को तुरंत मान लेते हैं और उदाहरण पेश करते हैं. सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुई मैच के दौरान एक ऐसा ही वाक्या पेश आया. आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने गेंद को चमकाने के लिए लार लगा दी. गेंद पर लार लगाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. इस खेल की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार, ‘अगर खिलाड़ी गेंद पर लार लगाता है तो अंपायर इस स्थिति से निबटेंगे और खिलाड़ियों की इस नई प्रक्रिया से तालमेल बिठाने के शुरुआती चरण के दौरान उदारता बरतेंगे, लेकिन आगे इस तरह की घटना पर टीम को चेतावनी दी जाएगी.’
इसे भी पढ़ें :खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति का मामला: 14 अक्टूबर को 33 प्लेयर्स सरकार को करेंगे मेडल वापस
आईसीसी ने जारी किया है निर्देश
आईसीसी दिशा-निर्देशों में कहा गया है, ‘एक टीम को प्रत्येक पारी में दो चेतावनी जारी की जा सकती है, लेकिन गेंद पर लार के लगातार उपयोग पर पांच रन की पेनल्टी लगाई जाएगी. जब भी गेंद पर लार का उपयोग किया जाएगा, तब अंपायरों को गेंद साफ करनी होगी.’यह घटना तब हुई जब कोहली शॉर्ट कवर पर फील्डिंग कर रहे थें. उन्होंने तेजी से अपनी तरफ आती गेंद को रोका और उसके बाद उस पर लार लगा दी. उस समय पारी की तीसरा ओवर चल रहा था. सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की गेंद को ड्राइव किया. गैंद कोहली के पास पहुंची. कोहली ने शानदार तरीके से गेंद को रोका और उन्होंने उसे चमकाने के लिए अपनी लार लगा दी.
इसे भी पढ़ें :अटल सरकार में मंत्री रहे दिलीप रे कोयला घोटाला मामले में दोषी करार, मामला झारखंड का
कोहली ने मानी गलती
कोहली को हालांकि तुरंत ही अपनी गलती का अहसास हो गया था. उन्होंने हाथ उठाकर इसे स्वीकार किया. इस मामले में सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा ‘शॉ ने क्या अविश्वसनीय शॉट खेला. गेंद पर लार लगाने के बाद कोहली की प्रतिक्रिया देखने लायक थी. कभी-कभी सहज प्रवृत्ति सामने आ जाती है.’ इससे पूर्व आइपीएल के मैच में ही पिछले सप्ताह राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ क्षेत्ररक्षण करते समय गेंद पर लार लगा दी थी.
इसे भी पढ़ें :हाथरस कांड के बहाने यूपी में दंगा कराने की साजिश, मथुरा पुलिस ने चार संदिग्धों को किया गिरफ्तार




