
Koderma: शुक्रवार की शाम जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत नगर पंचायत स्थित वार्ड नौ में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. युवक की पहचान मनोज मोदी (पिता स्व उमाशंकर मोदी) के रुप में की गयी. समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है. घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा में कांग्रेस का भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम




