Sports

लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, नमस्कार एमएस धोनी जी, देश को आप के खेल की जरूरत, रिटायरमेंट का विचार छोड़ दें

NewDelhi :  नमस्कार एमएस धोनी जी.  आज कल में सुन रहीं हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं.  कृपया आप ऐसा मत कीजिए.  देश को आप के खेल की जरुरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए. महान गायिका  लता मंगेशकर का यह ट्वीट एमएस धोनी के लिए है. जान लें कि आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हार गयी.

वर्ल्ड कप के दौरान ऐसी खबर थी  कि यदि टीम इंडिया चैंपियन बनी तो महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं. अब जबकि भारत का वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है,  धोनी के संन्यास लेने की अटकलें चरम पर हैं.  हालांकि, उनके प्रशंसक हों या आलोचक दोनों ने ही उनसे ऐसा कदम नहीं उठाने की अपील की है.

भारत रत्न और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर भी नहीं चाहतीं कि धोनी संन्यास  के बारे में सोचें. उन्होंने ट्वीट कर धोनी से संन्यास लेने का इरादा छोड़ने की अपील की है.  लता का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.  इस पर धोनी के फैंस के रिएक्शन भी आ रहे हैं.


गुलजार का एक गाना भारतीय टीम को डेडिकेट किया है

महान गायक ने ट्वीट कर लिखा, नमस्कार एमएस धोनी.  आज कल में सुन रहीं हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं. कृपया आप ऐसा मत कीजिए.  देश को आप के खेल की जरुरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए.  इतना ही नहीं उन्होंने महान लेखक गुलजार का एक गाना भारतीय टीम को डेडिकेट किया है.  उन्होंने एक अन्य ट्वीट कर लिखा कल भले ही हम जीत न पाये हो लेकिन हम हारे नहीं हैं. गुलजार साहब का क्रिकेट के लिए लिखा हुआ यह गीत मैं हमारी टीम को डेडिकेट करती हूं. लता ने इस ट्वीट के साथ 1994 में उनके द्वारा गाया गया गाना आकाश के उस पार भी का यूट्यूब लिंक शेयर किया.

महेंद्र सिंह धोनी कब संन्यास लेंगे यह सवाल लगातार सोशल मीडिया में बना हुआ है. बुधवार को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद जब कप्तान विराट कोहली संवाददाता सम्मेलन में आये तो यह सवाल एक बार फिर उठा.  इस पर कप्तान ने कहा नहीं, उन्होंने अभी तक हमें इस बारे में नहीं बताया है. जान लें कि धोनी ने इस मैच में 72 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाये. धोनी के आउट होने के बाद से मैच भारत के हाथ से फिसल गया.

इसे भी पढ़ें :  हमेशा रोहित और कोहली पर निर्भर नहीं रह सकता भारत, अन्य को लेनी होगी जिम्मेदारी: तेंदुलकर

Related Articles

Back to top button