JharkhandKoderma

Koderma : आउटसोर्सिंग कर्मियों का दस दिन से जारी आंदोलन समाप्त, कल से काम पर लौटेंगे

Koderma: आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा जारी हड़ताल-धरना प्रदर्शन और अनशन बुधवार को जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता की पहल और आश्वासन से समाप्त हो गया. कर्मी गुरुवार से अपने काम पर लौटेंगे. वहीं अनुबंध समाप्त राइडर कम्पनी से सम्बद्ध कर्मी के सम्बंध में भी जल्द निर्णय लिया जायेगा.

ज्ञात हो कि आउटसोर्सिंग कर्मी अपने लंबित मानदेय, मजदूरी एवं ईपीएफ में अनियमितता के समाधान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन हडताल पर थे. बुधवार को जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता इनकी समस्याओं को जानने सदर अस्पताल परिसर में धरना स्थल पर पहुंचीं.

कर्मियों ने बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनी राइडर और बिरसा द्वारा उन्हें पिछले कुछ महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. ईपीएफ में भी मनमाने तरीके से कटौती की जाती है और अनियमितता बरती जा रही है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड के पुलिसकर्मियों को नये साल का तोहफा, मिलेगा वीकली ऑफ

जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने इस बाबत सिविल सर्जन डॉ पार्वती नाग से बात की और 5 जनवरी को बैठक आयोजित कर इनकी समस्याओं के समाधान का आग्रह किया. बैठक में दोनों आउटसोर्सिंग कंपनी को भी बुलाने को कहा गया ताकि समस्या का समाधान हो सके.

इस दौरान बताया गया कि आउटसोर्सिंग कंपनी राइडर को विभाग द्वारा पूरा भुगतान कर दिया गया है परंतु कंपनी ने कर्मियों को अब तक पूरा भुगतान नहीं किया है. जिप अध्यक्ष ने सिविल सर्जन से कहा कि यदि इस तरह की अनियमितता बरती जाती है तो कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई हो.

इस दौरान जिप अध्यक्ष के साथ जिप सदस्य भुनेश्वर राम, आनन्द कुमार, संजीव समीर, विकास कुमार, बालगोविंद मोदी के अलावा अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रंजन कुमार, डॉ मनोज कुमार भी मौजूद थे.

वहीं धरना प्रदर्शन में रंजीत राम, धीरज तिवारी, अनिश आर्यन, रविन्द्र पांडेय, पंकज कुमार, दिलीप कुमार, विकास कुमार यादव, सोनू कुमार, अरविंद यादव, विरेन्द्र कुमार, मंदीप कुमार, अर्जुन राणा, जगदीश शर्मा, सुनीता देवी, रम्भा देवी, सबीना, बबीता देवी, कुसुम देवी, रीता, लखन यादव, ललिता कुमारी, सलमा खातुन, सुजाता देवी, विनोद कुमार, सुधा देवी, राधा देवी, रेखा देवी, उमाशंकर राम, विरेन्द्र राम, प्रेमलता, सारो देवी, शांति देवी, नरेन्द्र कुमार आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें- रांची पुलिस ने कर ली है ‘तीसरी आंख’ की मरम्मत, अब नजरों से बचना मुश्किल

Related Articles

Back to top button