
Ranchi : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, रांची महानगर किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने में मदद करेगा. इसके लिए मोर्चा की ओर से बुधवार को बरियातू के बड़गाईं बस्ती में महिला किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया.
महिला मोर्चा की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने इस दौरान कहा कि देश के किसान कृषि कानून के समर्थन में हैं. उन्हें पता है कि कृषि बिल सबके हित में है.
हर किसान को सम्मान
आरती कुजूर के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी किसान हित में लगातार पहल कर रहे हैं. उन्होंने कृषि कानून में हर किसान को सम्मान देने का काम किया है. किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के जरिये पैसे भेजे जा रहे हैं.
ऐसी पहल किसी भी सरकार ने आज तक नहीं की. इससे किसानों को समय-समय पर खेतीबारी के काम में मदद मिल रही है. उन्हें किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत अब नहीं पड़ती.
इसे भी पढ़ें- उफ्फ ! झारखंड के महानायक जयपाल सिंह मुंडा का बीच राजधानी में ऐसा अपमान !
कृषि कानून के लिए जागरुकता कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कृषि कानून के लिए जागरुकता कार्यक्रम में तेजी लायेगा. रांची महानगर जगह जगह पर महिला किसान संगोष्ठी का आयोजन भी करेगा.
बुधवार को बरियातू में आयोजित संगोष्ठी में महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी मंजुलता दुबे, रांची महानगर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता वर्मा, बरियातू महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षा शीला देवी, आशा कच्छप, ललिता देवी, तेतरी देवी, सुनीता देवी, रीता देवी, उषा टोप्पो, रजनी टोप्पो, राधा कच्छप, जयमंति कलुंदिया, सुमति गाड़ी के साथ कई अन्य महिलाएं भी शामिल थीं.
इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने कृषि बिल के समर्थन में पूरे गांव को जागृत करने का संकल्प लिया. अनिता वर्मा के अनुसार महिला मोर्चा कृषि बिल के समर्थन में गांव गांव जाकर महिला किसानों को जागरूक करेंगी. आज भी देश का हर किसान पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए उत्साहित है.
इसे भी पढ़ें- रांची पुलिस ने कर ली है ‘तीसरी आंख’ की मरम्मत, अब नजरों से बचना मुश्किल




