Uncategorized

हाल-ए-रिम्सः डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कर शव को यूहीं छोड़ा, परिजनों ने खुद लपेटा कफन (देखें वीडियो)

NEWSWING

Ranchi, 03 November : सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में कुव्यवस्था का आलम थमने का नाम नहीं ले रहा है. कभी ट्रॉली मैन की कमी, तो कभी पोस्टमार्टम हाउस में कर्मचारियों का न होना. शुक्रवार को  स्थिति और भी बदत्तर नजर आयी. जब परिजनों को खुद ही मृतक के शव को कफन में लपेट कर ले जाने को मजबूर होना पड़ा.

पोस्टमार्टम रूम में पड़ी हुई थी नौ लाशें

रिम्स के पोस्टमार्टम रूम में शुक्रवार को नौ लाशें पड़ी हुई थी. लेकिन रिम्स प्रबंधन ने  पोस्टमार्टम रूम में रखे शवों का पोस्टमार्टम लेट से किया. पोस्टमार्टम रूम में मौजूद कर्मियों ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को बिना कपड़े में लपेटे ही परिजनों को सौंप दिया. इस घटना ने रिम्स प्रबंधन के लचर व्यवस्था को उजागर किया.

जब किसी के साथ ऐसी घटना हुई हो और उनके परिजनों को मजबूरन पोस्टमार्टम रूम में खुद ही शव को ऐसी परिस्थिति में कफन में लपेटना पड़े तो ये घटना मानवीय संवेदना को झकझोर कर रख देती है. सरकार के नुमाइंदे और रिम्स निदेशक अस्पताल में बेहतर व्यवस्था की बात करते है. लेकिन शुक्रवार को जिस हालात में मृतकों के परिजनों को शव दिया गया, इससे रिम्स प्रबंधन की लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है. एक ओर जहां किसी के ऊपर दुख का पहाड़ टूटा हो और उनके परिजनों को पोस्टमार्टम हाउस में शव को ले जाने के लिए घंटो इंतजार के बाद बिना कफन के ही शव दे दिया जाए, तब उस परिवार के लोगों की क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा शायद ही किसी को हो.

रिम्स प्रबंधन ने मुर्दे के साथ नहीं किया न्यायः परिजन

भुरकुंडा के जयनगर में जहरीली शराब पीने से मृतक 50 वर्षीय प्रदीप लाल के परिजन ने कहा कि सुबह से ही शव के इंतजार में पोस्टमार्टम रूम के बाहर खड़े हैं. शव को देने की बात पूछने पर पोस्टमार्टम रूम में मौजूद डॉक्टर ने सभी शव को एक साथ पोस्टमार्टम कर देने का बात कही. अंत में इंतजार के बाद खुद ही शव को प्लास्टिक और कफन में लपेटकर के ले जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button