
Samastipur: समस्तीपुर कॉलेज में अब बीसीए एवं बीबीए की अब पढ़ाई होगी. गौरतलब है कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अधीन समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में बीसीए एवं बीबीए की पढ़ाई के लिए विश्वविद्यालय की ओर से गठित की गई निरीक्षण टीम ने कॉलेज पहुंचकर पढ़ाई के लिए सभी आवश्यक शर्तों के आधार पर जांच की.
ये भी पढ़ें- मांडर में बिछी चुनावी बिसात : चौथे शक्ति परीक्षण में कौन होता है पास, फैसला 26 जून को
जांच से लौटे टीम के सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया. बीसीए एवं बीबीए के कोर्स प्रारंभ करने के लिए आवश्यक संसाधन एवं शर्तों पर टीम के सदस्यों ने बारी-बारी से जांच की. वहीं जांच के दौरान उक्त कोर्स संचालन के लिए बने भवन का उद्घाटन भी टीम के सदस्यों द्वारा किया गया. जबकि कॉलेज के सभागार में कॉलेज के द्वारा प्रकाशित पत्रिका भारती का लोकार्पण भी किया गया है.
बीसीए एवं बीबीए कोर्स में अलग-अलग 60 सीटों का निर्धारण किया गया है. इन सीटों पर नामांकन कॉलेज प्रबंधन के द्वारा निर्धारित शर्तों के आधार पर होगा.
ये भी पढ़ें- बिहार : 16 साल की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, सहेली के घर में मिला शव




