News Wing Giridih, 07 December: गिरिडीह के जमुआ में बैंक से पैसा निकाल कर जा रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से 49 हजार रूपए की छिनतई का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर गुरूवार को समूह की सदस्यों ने जमुआ थाना में आवेदन भी दिया है. बताया जाता है कि जमुआ स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 49 हज़ार रुपया निकालकर ले जा रही आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उचक्कों ने पैसे छीन लिया. जमुआ थाना को दिए गए आवेदन में बिनीता कुमारी, मुन्नी देवी, रूबी देवी ने बताया है कि वे तीनों आजीविका स्वयं सहायता समूह ग्रुप की अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हैं. तीनों समूह का रुपया 49 हज़ार भारतीय स्टेट बैंक जमुआ से निकालकर थाना क्षेत्र के हरला गांव जा रही थी. इसी बीच थाना मोड़ के पास पीछे से बाइक पर सवार दो युवकों ने प्लास्टिक में रखे रुपये को झपट लिया और भाग निकले. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




