Corona_UpdatesJharkhandKoderma

कोडरमा : ग्रामीणों के बीच पहुंचे उपायुक्त रमेश घोलप, चौपाल लगाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए किया प्रेरित

Koderma : कोडरमा उपायुक्त रमेश घोलप ने स्वयं ग्रामीणों के बीच जाकर वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं.

उपायुक्त ने शुक्रवार की देर शाम झुमरीतिलैया नगर परिषद वार्ड नंबर 22 के ग्रामीणों के बीच पहुंचे. जहां उपायुक्त घोलप ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्हें वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया.

इसे भी पढ़ें :नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में तीर बरामद, सुरक्षाबलों की उड़ी नींद, जानिये क्यों…

ग्रामीणों को कोविड टीकाकरण को लेकर नगर परिषद क्षेत्र में फैली अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की. उन्होंने कहा कि गांव में कई तरह की अफवाह हैं. जैसे टीका लगाने से कोरोना होना या बीमार हो जाना इत्यादि.

इन बातों में तनिक भी सत्यता नहीं है. उपायुक्त ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि टीका लगाने के बाद हल्का बुखार या बदन दर्द होता है. इसका मतलब यह है कि शरीर में टीका का असर हो रहा है.

इसलिए इस प्रकार की अफवाहों पर ध्यान बिल्कुल ना दें. मौके पर उप विकास आयुक्त आर रॉनिटा, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ ए बी प्रसाद, नगर प्रशासक कौशलेश कुमार, डॉ रंजीत व अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें :झारखंड के शहरों के सुधरेंगे दिन, एडीबी के सहयोग से 4700 करोड़ की योजना होगी शुरू

Related Articles

Back to top button