
Koderma : गुरुवार को डीजे-3 तरुण कुमार की अदालत में डकैती के चार आरोपियों को 10-10 साल की सजा सुनाई गयी. साथ ही 10-10 हजार का जुर्माना सुनाया गया. जुर्माना जमा नहीं करने पर 1 साल का अतिरिक्त कारावास काटना पड़ेगा.
घटना 19 जुलाई 2018 की है. थाना कांड संख्या 179/18 सत्रवाद संख्या 129/18 में अर्जुन सिंह के मकान में किराए पर रह रहे मुकेश कुमार साहू (आश्रम रोड झुमरी तिलैया वार्ड नंबर 1) के घर में रात्रि चार लोग डकैती करने के लिए घुसे और डकैती करके भाग निकले.
इसे भी पढ़ें:कोरोना की चौथी लहर ने दी दस्तक, राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य करे राज्य सरकारः संजय सेठ
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की तत्परता से चारों को बिहार शरीफ नालंदा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस की तत्परता पर सभी गवाहों को समय पर अदालत में पहुंचा कर चारों आरोपियों को सजा सुनवाई गयी.
चारों आरोपियों में रवि कुमार उर्फ रवि छतरी, राजू सिंह, संतोष शर्मा उर्फ पप्पू शर्मा, राजकमल उर्फ मुन्ना सिंह का नाम शामिल हैं. सभी आरोपी नालंदा बिहार के रहने वाले हैं.
इसे भी पढ़ें:कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स का काम तमाम, इस दिन के बाद कॉल रिकॉर्ड नहीं कर पाएंगे आप




