
NW Desk : वर्तमान जीवन में हर कोई चाहता है कि वह एक साथ कई काम कर ले. लेकिन जीवन में इतना तनाव भर जाता है कि ध्यान लगा कर काम कर पाना भी मुश्किल सा लगने लगता है. ऐसे में कभी आपको आपके शुभचिंतकों द्वारा कई प्रकार की सलाह भी दी जाती है. कोई बादाम खाने की सलाह देगा, तो कोई किसी तरह के टॉनिक को पीने की सलाह देगा. लेकिन हाल ही में किए एक शोध से पता चला है कि योग और ध्यान से तेज दिमाग पाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें : इंटरनेट का भरपूर इस्तेमाल करने वालों के लिए है ये शानदार प्लान
व्यायाम व दिमाग के बीच मजबूत संबंध
योगियों के माने तो ध्यान व योग से दिमाग तेज हो सकता है. एक नए शोध से यह सामने आयी है कि ध्यान व सांस से जुड़े व्यायाम जैसे प्राणायाम दिमाग को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. कार्यो पर ध्यान केंद्रित करने में भी मददगार साबित होते है. डबलिन के त्रिनिटी कॉलेज के शोध के प्रमुख खोजकर्ता इयॉन रॉबर्टसन ने कहा कि हमारा शोध बताता है कि श्वास केंद्रित व्यायाम व दिमाग की स्थिरता के बीच मजबूत संबंध है.
इसे भी पढ़ें : इरफान फैन्स के लिए खुशखबरी, दीपावली के बाद लौट सकते हैं भारत
इस शोध के निष्कर्षो का प्रकाशन पत्रिका साइकोफिजियोलॉजी में किया गया है. इसमें श्वसन व ध्यान के बीच न्यूरोफिजियोलॉजिकल संबंध को भी प्रकाशित किया गया है.
दिमाग के लिए टॉनिक
शोध के अनुसार सांस लेना ध्यान का एक प्रमुख तत्व व दिमागी व्यायाम होता है. यह सीधे तौर पर दिमाग में प्राकृतिक रासायनिक संदेशवाहक के स्तर को प्रभावित करने लगता है, जिसे नॉरएड्रीलीन कहा जाता हैं.
इसे भी पढ़ें : शादी से पहले प्रियंका को तोहफे में मिला 48 करोड़ का घर
यह रासायनिक संदेशवाहक हमारे चुनौती, उत्सुकता, व्यायाम, ध्यान केंद्रित या भावनात्मक रूप से उत्तेजित करने पर शुरु होते हैं. यह दिमाग के लिए टॉनिक के तौर पर काम करता है.

व्यायाम व दिमाग के बीच मजबूत संबंध 


