Lead NewsNational

जानिये आखिर क्यों UP के चर्चित IPS अफसर अमिताभ ठाकुर को समय से पहले किया गया रिटायर

अमिताभ ठाकुर ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी

lucknow : उत्तर प्रदेश के चर्चित आईपीएस अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur) को समय से पहले ही रिटायर कर दिया गया है. गृह मंत्रालय ने अमिताभ ठाकुर को लोकहित में सेवा में बनाए रखे जाने के उपयुक्त न पाते हुए लोकहित में यह फैसला लिया है. इस बारे में अमिताभ ठाकुर ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है.

गृह मंत्रालय के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि लोककहित में सेवा में बनाये रखे जाने के उपयुक्त न पाते हुए लोकहित में तात्कालिक प्रभाव से सेवा पूर्ण होने से पूर्व सेवानिवृत किये जाने का निर्णय लिया गया है.

इसे भी पढ़ें :सदन में उठा जेपीएससी का मुद्दा, जीएस पेपर को लेकर विधायक अमित मंडल ने की सुधार की मांग

मुलायम सिंह से विवाद का ऑडियो वायरल होने पर निलंबित हुए थे

अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के आईपीएस के साथ-साथ कवि और लेखक हैं. अमिताभ ठाकुर हमेशा चर्चा में रहे. पिछली अखिलेश सरकार में मुलायम सिंह से विवाद का ऑडियो वायरल होने पर निलंबित कर दिए गये थे. इसके बाद अमिताभ ठाकुर ने अखिलेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.

इसे भी पढ़ें :रिम्स का ट्रामा सेंटर फिर से कोविड अस्पताल में तब्दील

पत्नी व बच्चों के नाम से काफी संख्या में चल एवं अचल संपत्तियां जमा की

अमिताभ के खिलाफ पांच बार विभागीय कार्रवाई भी हुई थी. उनके खिलाफ आरोप था कि 16 नवम्बर 1993 को आईपीएस की सेवा प्रारंभ करते समय अपनी संपत्ति का ब्योरा शासन को नहीं दिया गया. इसके साथ ही उन्होंने 1993 से 1999 तक का वर्षवार संपत्ति विवरण शासन को एकमुश्त दिया.

आरोपपत्र में यह भी था कि अमिताभ ठाकुर के वर्षवार वार्षिक संपत्ति विवरण में काफी भिन्नताएं हैं. उन्होंने अपनी पत्नी व बच्चों के नाम से काफी संख्या में चल एवं अचल संपत्तियां, बैंक व पीपीएफ जमा की हैं. उनको ऋण व उपहार प्राप्त हुए थे, किन्तु उन्होंने इसकी सूचना शासन को नहीं दी.

इसके बाद अमिताभ ठाकुर कोर्ट पहुंच गए. कोर्ट के आदेश के उन्हें फिर बहाल किया गया. उन्होंने ड्यूटी तो ज्वाइन कर ली पर उसके लाइम लाइट में नहीं आए. आज गृहमंत्रालय ने समय से पहले उन्हें रिटायर कर दिया.

इसे भी पढ़ें :बीजेपी विधायक ने इरफान अंसारी पर उठाया सवाल, कहा सिर्फ अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दे उठाते हैं इरफान

Related Articles

Back to top button