ChaibasaJamshedpurJharkhand

Rail News: दक्ष‍िण-पूर्व रेलवे में चक्रधरपुर रेल मंडल की इस वजह से हो रही वाहवाही, आप भी जान‍िए

Chakradharpur : दक्षिण – पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में इंजीनियरिंग विभाग के पीडब्लूआइ ने एक नया इतिहास रच दिया है. इसे लेकर दक्षिण -पूर्व रेलवे में प्रशंसा हो रही है. चक्रधरपुर रेल मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक सह जनसंपर्क अधिकारी मनीष पाठक ने बताया कि चाईबासा रेलखंड के बड़ाजामदा से बांसपानी के बीच 42 किलोमीटर तक रेलपथ नवीनीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है. इसके अलावा 34 थीक वेव स्वीच, 25 किलोमीटर डीप स्क्रीनिंग, 2 लेआउट करेक्शन रेलपथ का नवीनीकरण का काम भी पूरा कर लिया गया है. ऐसा करके रेलवे की संरक्षा और समयनितता को बढ़ाया गया है. इस कार्य को एक वर्ष की कम अवधि में ही पूरा कर लिया गया है. यह कार्य चर्चा का व‍िषय बना हुआ हुआ है.
बड़ाजामदा के पीडब्लूआइ दुलाल चंद्र दास को किया जाएगा पुरस्कृत
अपनी मेहनत और लगन से कार्य करनेवाले बड़ाजामदा के पीडब्लूआइ दुलाल चंद्र दास को पुरस्कृत किया जाएगा. चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम विजय साहू ने एक रिपोर्ट बनाकर दक्षिण पूर्व रेलवे कोलकाता को भेजी थी ज‍िसे स्वीकार कर लिया गया है. बहुत जल्द दक्षिण पूर्व रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से पुरस्‍कार प्रदान किया जाएगा. यह पुरस्कार शीर्ष श्रेणी का पुरस्कार होगा. इससे चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से किए जा रहे कार्यों में लगे हुए रेल कर्मचारियों का उत्साहवर्धन होगा.

ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat: मन की बात में पीएम मोदी ने क‍िया झारखंड के ग‍िर‍िडीह का ज‍िक्र, जान‍िए क‍िस पहल को सराहा

Related Articles

Back to top button