
Palamu: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर समेत प्रखंडों के 15 अलग-अलग केंद्रों पर शुक्रवार से हरेक बालिग को कोरेाना से बचाव का टीका पड़ेगा. इससे संबंधित स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों शुरू कर दी है. सरकार की ओर से इसे लेकर पलामू को 11 हजार डोज को-वैक्सीन व कोविशील्ड का टीका मुहैया कराया गया है. जिला स्टोरेज सेंटर में इसे रखा गया था. गुरुवार की शाम प्रखंड अस्पतालों को भेज दिया गया है.
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य अब मेदिनीनगर समेत जिले भर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के तमाम लोगों का निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा. इससे खासकर युवाओं में उत्साह का माहौल है.
14 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग कोरोना से बचाव टीका लगवा सकेंगे. पूरी कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका दिया जा सके. यह कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होगा. जिला स्तर पर भी इससे संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गई है.
इसे भी पढें :कोविड के कारण अनाथ बच्चों का सरकार रखेगी ध्यानः मुख्यमंत्री
सैकड़ों बालिगों ने कराया है पंजीयन
पलामू के डीआरसीएचओ डॉ अनिल कुमार ने बताया कि विशेष टीकाकरण अभियान की तैयारियां पूरी हो गई है.15 निर्धारित केंद्रों पर निशुल्क टीका पड़ेगा. युवाओं के अलावा बुजुर्गों व महिलाओं के लिए टीकाकरण की अलग-अलग व्यवस्था की गई है. किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी.
उन्होंने बताया कि टीकाकरण को लेकर विभागीय स्तर पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है. सभी प्रखंड अस्पताल प्रबंधनों से तैयार करते हुए माइक्रो प्लान की मांग की गई थी.उसी अनुरूप टीकाकरण बनाया गया है.
इधर, टीकाकरण की तैयारी के सिलसिले में पलामू के सिविल सर्जन डा अनिल कुमार श्रीवास्तव लेस्लीगंज और पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. अन्य मुद्दों के अलावा टीकाकरण की तैयारी पर भी चर्चाएं हुईं.
इसे भी पढें :बन्ना गुप्ता ने दिया सभी जिलों में ऑक्सीजन बैंक बनाने का निर्देश
पहले दिन 3 हजार टीकाकरण का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले दिन 15 केंद्रों पर तीन हजार टीकाकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित है. पलामू के डीआरसीएचओ डा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो. केंद्रों तक टीका पहुंच चुका है. 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के लिए सरकार की ओर से 11 हजार डोज टीका आया है. उन्होंने कहा है कि खाली पेट टीका नहीं लगवाएं.
कहां-कहां है टीकाकरण केंद्र
पलामू जिला के 15 केंद्रों पर कोरोना से बचाव का विशेष टीकाकरण किया जाएगा. इसमें इन केंद्रों को शामिल किया गया है.
- चैनपुर सीएचसी टीकाकरण केंद्र
- छतरपुर अनुमंडल अस्पताल टीकाकरण केंद्र
- मेदिनीनगर सदर प्रखंड सीएचसी टीकाकरण केंद्र
- मेदिनीनगर सदर प्रखंड कार्यालय बैरिया केंद्र
- मेदिनीनगर के अघोर आश्रम रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय केंद्र
- मेदिनीनगर के रेड़मा स्थित पंचायत भवन कार्यालय
- शहरी स्वास्थ्य केंद्र टीकाकरण केंद्र
- एमआरएमसीएच टीकाकरण केंद्र
- हरिहरगंज सीएचसी टीकाकरण केंद्र
- हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल टीकाकरण केंद्र
- लेस्लीगंज सीएचसी टीकाकरण केंद्र
- मनातू सीएचसी टीकाकरण केंद्र
- पांकी सीएचसी टीकाकरण केंद्र
- पाटन सीएचसी टीकाकरण केंद्र
इसे भी पढें :चांद दिखा, कल होगी ईद, जानिये क्या है ईद में खास बात और ये कैसे दूसरे त्योहारों से है अलग




