Lead NewsNational

जानिये आज से डाकघर बचत खाते में कितना मिनिमम बैलेंस रखना हुआ अनिवार्य, वरना लगेगा चार्ज

भारतीय डाक ने नियमों में किये हैं कई बदलाव

New delhi : डाकघर में अगर आपका बचत खाता (सेविंग अकाउंट) है तो आज से आपको मिनिमम बैलेंस का भी ध्यान रखना होगा. अब बचत खातों में कम से कम 500 रुपये बैलेंस रखना अनिवार्य होगा. अगर आपका बैलेंस इससे कम हो जायेगा तो आपको 118 रुपये का चार्ज देना होगा.

इसे भी पढ़ें :किसान आंदोलन 17 दिन भी जारी, दिल्ली में हिंसा की आशंका… अमित शाह ने हाईलेवल मीटिंग की

जीरो बैलेंस होने पर खाता भी हो सकता है बंद

भारतीय डाक ने तय किया है कि 11 दिसंबर 2020 के बाद से जिन खातों में इस धनराशि से कम रकम होगी उन्हें बतौर मेंटेनेंस चार्ज 118 रुपए देना होगा. यदि राशि शून्य मिली तो खाता बंद भी हो सकता है. साथ ही डाकघर में अब नये खाते भी न्यूनतम 500 रुपये जमा करने पर ही खुलेगा. जबकि पहले डाकघरों में बचत खाते केवल 50 रुपये में खोले जाते थे.

इसे भी पढ़ें :सीबीआई की कस्टडी से 103 किलो सोना गायब, मद्रास हाईकोर्ट  ने जांच के आदेश दिये

Related Articles

Back to top button