GiridihJharkhand

गिरिडीह बैडमिंटन एसोसिएशन और सलूजा गोल्ड समूह का तीन दिवसीय टूर्नामेंट इंडोर स्टेडियम में शुरू

Giridih : कोरोना काल के बीच एक साल बाद बैडमिंटन के खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा दिखाने का मौका मिला. शनिवार से शहर के इंडोर स्टेडियम में गिरिडीह जिला बैडमिंटन एसोसिएशन और सलूजा गोल्ड समूह की और से तीन दिवसीय जिला स्तरीय चैंपियनशीप बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज हुआ. वैसे टूर्नामेंट दो दिनों का ही था. लेकिन तीन सौ प्रतिभागियों के निबंधन के बाद टूर्नामेंट को तीन दिनों का कर दिया गया.

पहले दिन इसकी शुरुआत सांसद प्रतिनिधी सह एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव, डिप्टी महापौर प्रकाश सेठ, सलूजा गोल्ड समूह के चैयरमेन सह वरीय उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा, खेल पदाधिकारी अमित कुमार, अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, और डुमरी सीओ के अलावे उपाध्यक्ष सूनील मोदी, डा. शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने दीप जलाकर किया.

इसे भी पढ़ें :तारीख पर तारीख नहीं, बच्ची से रेप के मामले में एक ही दिन में सुनवाई, बहस और सजा दे बिहार के कोर्ट ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए खेल पदाधिकारी ने कहा कि बैडमिंटन के खेल ने युवाओं के फिजिकल फिटनेस को हमेशा से दुरुस्त रखा है. आज के दौर में खेल के सहारे युवाओं को उनका मुकाम दिला सकता है.

मौके पर सलूजा गोल्ड समूह के चैयरमेन अमरजीत सिंह सलूजा ने तीन दिवसीय टूर्नामेंट में शामिल होने वाले प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जिले में बैडमिंटन टूर्नामेंट के सफल आयोजन होने से उनका उत्साह भी दुगुना होता है. क्योंकि युवाओं को अपने प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलता है.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़, 2 इनामी महिला नक्सलियों को मार गिराया

चैयरमेन सलूजा ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों की प्रतिभा अंतरराज्यीय स्तर पर देखने के प्रति वे खुद लालियत रहते हैं. इस बीच टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को डिप्टी महापौर, सांसद प्रतिनिधी, अपर समाहर्ता समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया.

तो तीन दिवसीय टूर्नामेंट को एसोसिएशन सिंगल और डबल श्रेणी में प्रतिभागियों को खिलाया जा रहा है. जिसमें अंडर-15 और अंडर-17 आयु सीमा के प्रतिभागी शामिल हो रहे है.

वहीं पहले दिन का ही अंडर-17 पुरुष सिंगल आदर्श पांडेय बनाम अंकित के बीच खेला गया. मौके पर आदर्श को हराकर अंकित विनर घोषित किए गए.

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस विधायक की रेप संबंधी विवादित टिप्पणी पर भाजपा की प्रवक्ता ने स्पीकर की आलोचना की, पार्टी ने डिलीट किया VIDEO

तो आदर्श और सौरभ के बीच हुए एकल टूर्नामेंट के दौरान आर्दश ने सौरभ को पराजित कर विनर घोषित किए. इसी प्रकार अंडर-17 गल्र्स एकल कृतिका कृष्णा बनाम भूमि एकघरा के बीच खेला गया.

तो दमदार प्रदर्शन करते हुए भूमि एकघरा विनर घोषित की गई. जबकि कुमारी ज्योति बनाम स्न्नेहा यदुवंशी के बीच हुए एकल टूर्नामेंट में स्न्नेहा ने कुमारी ज्योति को हराकर विनर बनी. इधर टूर्नामेंट को लेकर एसोसिएशन के सचिव मुकेश कुमार और प्रांजल कुमारी महत्पूर्ण भूमिका निभा रही है.

इसे भी पढ़ें :अब मरीजों के परिजनों को बाहर नहीं गुजारनी होगी रात, डॉरमेट्री की सुविधा फरवरी से

Related Articles

Back to top button