
Dhanbad : धनबाद सदर थाना क्षेत्र के श्रमिक चौक से कार में बुधवार की सुबह महिला के अगवा किये जाने की सूचना पर शहर में सनसनी फैल गयी. जिसके बाद आनन-फानन में शहर के सभी थानों की पुलिस सघन जांच अभियान में जुट गयी. जांच के दौरान सरायढ़ेला पुलिस को वही टाटा कार पीएमसीएच में मिली. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू किया.
इसे भी पढ़ें – महिला के साथ विधायक ढ़ुल्लू महतो ने की थी अश्लील हरकत, HC ने DGP से पूछा क्यों नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी
महिला ने किया था खुदकुशी का प्रयास
पूछताछ के क्रम में पुलिस को पता चला कि लोयाबाद में एक महिला द्वारा खुदकुशी करने का प्रयास किया गया था. जिसके बाद परिजन महिला को आनन-फानन में तेज गति से इलाज के लिए धनबाद के पीएमसीएच की ओर लेकर जा रहे थे.
इसी दौरान किसी ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दे दी कि सफेद रंग की गाड़ी में कोई महिला का अपहरण कर ले जा रहा है. इस सूचना के बाद धनबाद पुलिस रेस हो गयी. इसके बाद शहर में नाकाबंदी कर जांच अभियान शुरू कर दिया. जांच के दौरान पुलिस को उक्त गाड़ी धनबाद के पीएमसीएच में मिली.
इसे भी पढ़ें – BJP सांसद रह चुके चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा गायब, मामला दर्ज
लोगों ने पुलिस को लगाया था फोन
इस मामले में परिजनों का कहना है कि घरेलू विवाद की वजह से महिला ने जान देने की कोशिश की. जिसके बाद महिला की स्थिति गंभीर हो गयी थी. परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए धनबाद के पीएमसीएच लेकर जा रहे थे.
वहीं इस बारे में महिला के चाचा ने बताया कि जब वे लोग उसे कार से लेकर अस्पताल जा रहे थे, तो उस समय वो गाड़ी में ही हाथ-पैर पटक रही थी. इसी को देखर किसी ने पुलिस को सूचना दी कि अपहरण करके महिला को ले जाया जा रहा है. लेकिन जब पुलिस आयी और सारा सच हमने बताया तो तब जाकर मामला शांत हुआ.
मामले में कोई सच्चाई नहीं
जबकि पुलिस का इस बारे में कहना है कि उनके पास एक फोन आया था और जब मामले की जांच की गयी तो ये अफवाह निकली. साथ ही बताया कि इसमें सच्चाई यह है कि लड़की को लोयाबाद से इलाज के लिए पीएमसीएच लाया जा रहा था. इसमें किसी तरह के अपहरण का मामला नहीं है.
इसे भी पढ़ें – देश में 9.07 प्रतिशत पर पहुंची बेरोजगारी दर, तीन साल में अपने उच्चतम स्तर पर




