
Dhanbad: धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन को फिर से चालू करने के लिए रेलवे बोर्ड चेयरमैन वीके यादव की हरी झंडी मिलने के बाद मंगलवार से धनबाद रेलवे स्टेशन से मालवाहक गाड़ियों का ट्रायल शुरू हो गया. 15 जून 2017 से इस लाइन को बंद कर दिए जाने से 26 जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था, जबकि इस मार्ग से माल ढुलाई से होनेवाले राजस्व का भी काफी नुकसान हुआ था.
अधिकतम स्पीड 65 प्रति घंटे
चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी के द्वारा धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन के इंस्पेक्शन के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 65 किमी प्रति घंटे और मालगाड़ी की स्पीड 50 किमी प्रति घंटे रखने के लिए कहा गया था. जिसके बाद धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन पर एक बार फिर से ट्रेन ऑपरेशन शुरू किया जा रहा है.
तैयारी शुरू
धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन शुरू होने की खुशखबरी मिलने के बाद दक्षिण-पूर्व रेलवे ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. रांची से भागलपुर जानेवाली रांची-भागलपुर एक्सप्रेस और रांची-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस को फिर से चलाने की तैयारी हो रही है. यह ट्रेन डीसी लाइन बंद होने के बाद से ही बंद कर दी गई थी. ये ट्रेनें फिर से चालू हो जायेंगी. रांची से रांची-दुमका एक्सप्रेस, हटिया-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस, रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस, रांची-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदल दिया गया. रांची-हावड़ा इंटरसिटी भी एक बार फिर से दौड़ लगायेगी.
इसे भी पढ़ें – कैबिनेट बैठक : राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में 10 प्रतिशत का इजाफा, सरकार करेगी 1500 से अधिक डॉक्टरों की नियुक्ति



