
Ranchi: खूंटी पुलिस ने गोड्डा से झारसुगड़ा जा रही ट्रेलर पर लोड हाइड्रा क्रेन को अगवा कर एक करोड़ रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर लिया है. खूंटी पुलिस मामला दर्ज करने के बाद 24 घंटे के अंदर खुलासा कर लिया है पुलिस आरोपी के पास से चोरी गई हाईड्रा क्रेन, एक ऑल्टो कार, एक स्कूटी सहित अन्य समान बरामद किया है. वही घटना में संलिप्त खूंटी थाना क्षेत्र स्थित जन्नतनगर निवासी नदीम अंसारी उर्फ बिल्लु सांडा, (उम्र 27 वर्ष) पिता मो हनीफ अंसारी और मो एजाजुल अंसारी उर्फ मोनु अंसारी, (उम्र 30 वर्ष) पिता मो सल्लाउद्दीन अंसारी जबकि एक आरोपी रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र महेशपुर निवासी इमरान खान उर्फ गुड्ड (उम्र 23 वर्ष) पिता सलीम खान को गिरफ्तार किया गया है.
रविवार को घटना की जानकारी देते हुए एसडीपीओ अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से बताया कि 1 अप्रैल को वादी राजेश कुमार सिंह के बयान पर खूंटी थाना प्राथमिकी दर्ज किया गया था. राजेश कुमार सिंह ने बताया था कि 27 मार्च को इनका हाईड्रा क्रेन जिसे कि टेलर गाड़ी में लोड़ कर गोड्डा से झारसुगडा के लिए भेजा गया था को 29 मार्च को खूँटी थाना क्षेत्र से गाड़ी सहित अज्ञात अपराधियों द्वारा अपने कब्जे में ले लिया तथा चालक के मोबाईल से फोन कर अपराधियों द्वारा हाईड्रा तथा चालक को छोड़ने के एवज में एक करोड़ रुपये फिरौती (रंगदारी की माँग की जा रही है. मामले के उदभेदन के लिए खुटी एसपी अमन कुमार ने एक एसआईटी टीम का गठन किया. एसआईटी टीम द्वारा तकनीकि, अनुसंधान, गुप्तचरों के सूचना के आधार पर नदीम अंसारी उर्फ बिल्लु सांडा, इमरान खान उर्फ गुड्डु ओर मो एजाजुल अंसारी उर्फ मोनू असारी को रांची खूँटी रोड स्थित पिपरा टोली के पास से पकड़ा गया. आरोपी के निशानदेही पर कांड में चोरी किये गये हाईड्रा क्रेन एवं कांड में चोरी करने में प्रयुक्त अन्य वाहन एवं मोबाईल को बरामद किया गया. घटना में शामिल आरोपी का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है. नदीम असारी उर्फ बिल्लु सांडा पर खूँटी थाना, कर्रा थाना, मुरहू थाना ओर लालपुर थाना कई मामला दर्ज है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड राज्य में पक्ष और विपक्ष दोनों ही दल के लोग भ्रष्टाचार में पूरी तरह से संलिप्त: सरयू राय




