DhanbadJharkhand

झारखंड राज्य में पक्ष और विपक्ष दोनों ही दल के लोग भ्रष्टाचार में पूरी तरह से संलिप्त: सरयू राय

Katras: जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि झारखंड राज्य में पक्ष और विपक्ष दोनो ही दल के लोग भ्रष्टाचार में पूरी तरह से संलिप्त हैं. सरयू राय ने वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार पर सवाल उठाया. वहीं उन्होंने विपक्ष भाजपा पर भी हमला बोला. कहा कि भाजपा पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाने मे पूर्ण रूप से असफल साबित हो रही है.

जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय को कतरास पहुंचे. पूर्व बियाडा अध्यक्ष व समाजसेवी अधिवक्ता बिजय कुमार झा के कतरास रानीबाजार स्थित आवासीय कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने वर्तमान झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग एवं मंत्री के कामकाज को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, मैने विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित कई सवाल भी पूछा लेकिन झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मे सवालो का गलत तरीके से जवाब देकर अपना पिंड छुड़ाने का काम किया और कुछ भी नही.

विधायक सरयू राय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मे दवा खरीदने को लेकर टेंडर निकला और जिस जिस कंपनी ने टेंडर में हिस्सा लिया और जिसके नाम से टेंडर निकला उस कंपनी से दवा न खरीद कर किसी और से दवा खरीदा जा रहा है. राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन जी को इसका भनक तक भी नही मिल पाती है.

यही तो विडंबना है झारखंड सरकार की. जिस प्रकार बाजार मे लोग आलू प्याज की खरीदारी करते है उस प्रकार से झारखंड मे सिविल सर्जन की तबादले किया जा रहा है. यह सरकार सिर्फ और सिर्फ लूट-खसोट की सरकार बन कर रह गई है और कुछ भी नही.

विधायक सरयू राय ने कहा कि वर्तमान सरकार व विपक्ष के भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार के मामले मे एक दूसरे के गले लगाकर एक दूसरे की पीठ सहलाने का काम कर रहे है और कुछ भी नहीं. उन्होंने कहा, झारखंड के जितने भी मामले में हेमंत सोरेन दोषी हैं उतने ही पिछली रघुबर दास की सरकार भी दोषी है.

रविवार की दोपहर को सरयू राय कतरास मे विजय कुमार झा से मुलाकात कर उन्के स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारी ली. मौके पर विजय कुमार झा, उदय सिंह, गौतम मंडल, शंकर चौहान, अरविंद सिंह, अनन्त श्रीकृष्ण, विनय सिंह, राणा प्रताप चौहान सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: धनबाद, रामगढ़ और फुसरो नगर निकाय में बनेगा सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, निवेशकों को न्योता

Related Articles

Back to top button