
Khunti : 12 जुलाई को पुलिस की गिरफ्त से फरार माओवादी जीबी उर्फ जेवियर नाग को खूंटी पुलिस ने मरांगहादा थाना क्षेत्र के तिलमा गांव से गिरफ्तार किया है. पुलिस को फरार माओवादीके संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर माओवादी को गिरफ्तार किया. जान लें कि 12 जुलाई को पुलिस ने पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस को इसी संगठन के अन्य माओवादियों की तलाश है.
12 जुलाई 2019 को खूंटी पुलिस ने नक्सली गतिविधि में शामिल व मारंगहादा इलाके में डेढ़ साल से सक्रिय पांच माओवादी समर्थकों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की थी. गिरफ्तार नक्सलियों में ओमटो निवासी सुखदेव मुंडा उर्फ मंगरा मुंडा, मारंगहादा निवासी समीर नाग उर्फ बिरसा नाग, करम सिंह नाग उर्फ सोमा नाग, पीड़िहातू निवासी कंदरा मुंडा उर्फ गांजा तथा सालेहातू निवासी नारदे मुंडा उर्फ हाका उर्फ बुधराम उर्फ बुधुवा शामिल थे.
मारंगहादा इलाके में हुए अपराधों में इन संगठन का था हाथ
गिरफ्तार पांचों माओवादी ने पुलिस को बताया था कि मारंगहादा इलाके में पिछले डेढ़ साल के अंदर जितने भी अपराध हुए हैं, सभी में उनका हाथ है. एसपी ने बताया था कि इस नक्सली दस्ते में 12-14 लोगों का गैंग शामिल है. सभी युवा हैं. नक्सली पोस्टर साटने से लेकर हत्या एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देने में शामिल रहे हैं. एसपी ने बताय कि पारा टीचर सनिका मुंडा पर जानलेवा हमला करने तथा सामू मुंडा हत्याकांड में इस गैंग का हाथ था.
एसपी ने बताया कि मारंगहादा इलाके में कई केस अब तक अन डिडेक्ट थे. इस नक्सली गैंग के गिरफ्त में आने के बाद कई केस सुलझ गये.एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों ने पहले खुद का गैंग बनाया था.लेकिन बाद में माओवादियों के प्रभाव में आकर उनके संपर्क में चले गये. .तब से इस गैंग ने पुलिस को चकमा देकर एक के बाद एक लूट, लेवी व हत्या की वारदातों को अंजाम दिया है.
इसे भी पढ़ेंः लातेहार : SDO को LRDC का प्रभार क्या मिला, रुपये लेकर मुकदमे सलटाने में जुट गये!




