
Ranchi : झारखंड नगर विकास एवं आवास विभाग ने टाउन प्लानर के 23 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदक udhd.jharkhand.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.
पद
असिस्टेंट टाउन प्लानर :23
अंतिम तिथि : 16 अगस्त 2019
योग्यता
असिस्टेंट टाउन प्लानर के आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आर्किटेक्ट बी प्लैनिंग या सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री जरूरी है. इसके अलावा मास्टर डिग्री इन अर्बन प्लैनिंग ट्रांसपोर्ट प्लानिंग हाउसिंग एनवायरमेंटल प्लैनिंग रीजनल प्लैनिंग की योग्यता रखने वाले भी अप्लाई कर सकते हैं.




