
Khunti: तोरपा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक का जला हुआ शव बरामद हुआ है. आरोपियों ने युवक की हत्या करने के बाद बाइक समेत उसके शव को जला दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी परारा हो गये.
स्थानीय लोगों ने जब युवक का शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इसे भी पढ़ें-आज से इन खातों में आएंगे 500-500 रुपये, जानें कब निकाल सकते हैं
कहीं और की गयी है युवक की हत्या
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक की हत्या कहीं और की गयी. फिर उसके शव को बाइक समेत तोरपा के कसमार पुटकल टोली गांव में लाकर जला दिया गया.
मृतक युवक के पास से एक आधार कार्ड बरामद हुआ है. जिसमें युवक का नाम संदीप लोगमा है. उसका पता सिमडेगा के बानो थाना क्षेत्र है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आधार कार्ड मृतक युवक का ही है या फिर किसी और का. पुलिस ने आधार कार्ड में दिए पते पर घटना की सूचना दे दी है.
इसे भी पढ़ें-पर्यावरण संरक्षण से हम आपदाओं पर विजय पा सकते हैं
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
तोरपा थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया की युवक का बाइक समेत जला हुआ शव बरामद हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गयी है और फिर उसके शव को यहां लाकर जला दिया गया है.
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ साफ हो सकता है. साथ ही घटनास्थल पर जो आधार कार्ड बरामद हुआ है उसमें दिये गये पता पर जानकारी दे दी गयी है. इस घटना में शामिल अपराधियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है. फिलहाल सभी फरार हैं.
इसे भी पढ़ें-यूपी के प्रतापगढ़ में ट्रक-स्कॉर्पियो में टक्कर से नौ लोगों की मौत, सभी बिहार के रहनेवाले





Hi. I have checked your newswing.com and i see you’ve got some duplicate content so probably it is the reason that you don’t rank high in google. But you can fix this issue fast. There is a tool that generates content like human, just search in google: miftolo’s tools