
Dhanbad: जिले के टुंडी थाना क्षेत्र स्थित एसबीआइ बैंक के पोखरिया ब्रांच आग लगी गई. देर रात बैंक में आग लगी. वही शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने बैंक के अंदर से धुआं निकलते देखा तो इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और फायर बिग्रेड टीम को दी गई. फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह से बैंक का कैश काउंटर जल गया.
इसे भी पढ़ेंःCorona Update: झारखंड में संक्रमण से सातवीं मौत, रिम्स के कोविड वार्ड में एडमिट था शख्स
आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं
बैंक में आग किस वजह से आग लगी है, अब तक इसका कोई पता नहीं चल पाया है. हालांकि आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है. आग लगने की सूचना मिलने पर बैंक के कर्मचारी और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं और मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि बैंक में रखें कई महत्वपूर्ण कागजात आग में जल गये हैं.
नुकसान के आकलन में जुटे बैंक के अधिकारी
बताया जा रहा है कि समय रहते फायर ब्रिगेड को सूचना मिल गयी, इसलिए बैंक को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. बाद में जब बैंक के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे, तो आग लगने की वजह से हुए नुकसान का आकलन शुरू हुआ.
बैंक में देर रात आग लगने से क्या-क्या नुकसान हुआ है. अभी तक इसका सही पता नहीं चल पाया है बैंक के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने में जुटे हुए हैं.
इसे भी पढ़ेंःयूपी के प्रतापगढ़ में ट्रक-स्कॉर्पियो में टक्कर से नौ लोगों की मौत, सभी बिहार के रहनेवाले




