Main SliderNational

कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने ट्वीट कर किया इशारा, राजस्थान में सब ठीक नहीं

New Delhi: मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच अब पार्टी के दिग्गज नेता भी चितित नजर आने लगे हैं. इस बात का पता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के इस ट्वीट से भी लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-  भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा- PM से लेकर सरपंच तक देते हैं अपराधियों को संरक्षण

दरअसल, राजस्थान की गहोलत सरकार गहरे संकट में नजर आ रही है. जिस तरह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री अपने समर्थक विधायकों के साथ दिल्ली का रुख किया है. उससे साफ है कि कांग्रेस के अंदर कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. इन सब के कपिल सिब्बल का ट्वीट साफ-साफ इशारा कर रहा है कि राजस्थान में कुछ भी ठीक नहीं है.

कपिल सिब्बल ने क्या कहा

कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा है कि मैं अपनी पार्टी को लेकर चिंतित हूं, क्या घोड़ों के अस्तबल से निकलने के बाद ही हम जागेंगे? हालांकि सिब्बल ने अपने ट्वीट में राजस्थान का जिक्र नहीं किया है लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपनी बात कही है उससे साफ हैं कि सिब्बल राजस्थाना की ओर ही इशारा कर रहे हैं.

दरअसल, राजस्थान में जिस तरह सीएम अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच तल्खी की खबरे आ रही है. ऐसे में कांग्रेस आलाकमान की चुप्पी पर कहीं न कहीं कपिल सिब्बल ने अपने ट्वीट के जरिए सवाल उठाए हैं.

7 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button