Corona_UpdatesLead NewsNational

कोरोना से जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवारों को 50,000 रुपये देगी केजरीवाल सरकार 

New Delhi :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में कोविड-19 से जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवारों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर परिवार में किसी कमाने वाले सदस्य की मृत्यु हुई है तो उस परिवार को 2,500 रुपये की मासिक सहायता दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें :ओडिशा में भी बढ़ाया गया Lockdown, 1 जून की सुबह 5 बजे तक रहेंगी पाबंदियां

उन्होंने कहा कि वैसे बच्चे जिनके माता-पिता की मौत कोविड-19 की वजह से हो गई या जिन्होंने एकल अभिभावक को भी खो दिया तो उस बच्चे को उसकी उम्र 25 साल होने तक 2,500 रुपये की मासिक सहायता दी जाएगी. इसके अलावा सरकार उसकी शिक्षा का भी ध्यान रखेगी.

उन्होंने बताया कि दिल्ली मंत्रिमंडल से पारित होने के बाद इन सभी घोषणाओं को लागू किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के सभी 72 लाख राशनकार्ड धारकों को इस महीने मुफ्त में 10 किलोग्राम राशन दिया जाएगा. वहीं गरीब और जरूरतमंद को बिना राशन कार्ड के भी मुफ्त राशन दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :टायर और पेट्रोल से शव की अंत्येष्टि : वीडियो वायरल होनो के बाद पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

Related Articles

Back to top button