World

#Kazakhstan: दो मंजिला इमारत से टकराया विमान, हादसे में 14 लोगों की मौत- 35 घायल

Moscow: कजाख्स्तान के अल्माती अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं और कम से कम 35 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

इसे भी पढ़ेंःदर्दनाकः कोडरमा में अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, तीनों की मौके पर मौत

अल्माती के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. विमान में 100 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे.

उड़ान भरते ही इमारत से टकराया विमान

विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद कंक्रीट के बाड़े और दो मंजिला भवन से टकरा गया था. हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर विमान ने अपना संतुलन खो दिया. एयरपोर्ट के काफी करीब ही प्लैन क्रैश हुआ.

अल्माती हवाईअड्डे ने अपने फेसबुक पन्ने पर एक बयान में कहा कि कोई आग नहीं लगी थी. हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य शुरु हो गया.

इसे भी पढ़ेंःपलामूः सड़क निर्माण में लगे हाइवा को टीपीसी उग्रवादियों ने फूंका, जांच में जुटी पुलिस

विमान नूर-सुल्तान जा रहा था. क्रैश साइट पर आपातकालीन सेवाओं को भेज दिया गया है. इस विमान में 95 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार थे.

विमान की पहचान मध्यम आकार के दो टर्बोफैन वाले जेट एयरलाइनर फोक्कर-100 के रूप में हुई है. विमान का निर्माण करने वाली कंपनी 1996 में दिवालीया हो गई और उसके अगले ही साल फोक्कर-100 विमानों का निर्माण रुक गया.

एएफपी की खबर के अनुसार कजाख्स्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्त तोकायेव ने पीड़ित परिवारों को अनुगह राशि देने की बात कही है.

उन्होंने ट्वीट किया कि हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को कानून के मुताबिक कड़ी सजा दी जाएगी. तोकायेव ने कहा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच करने के लिए एक सरकारी आयोग का गठन किया गया है.

इसे भी पढ़ेंःमंगोलिया,चीन,कजाकिस्तान से हजारों विदेशी मेहमान ठंड में सुरक्षा व भोजन की खोज में पहुंच रहे झारखंड

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button