
Katihar : बिहार में कटिहार में बिजली का तार गिरने से एक छात्रा की मौत हो गयी. घटना जिला के प्राणपुर थाना क्षेत्र के तहत बस्तौल गांव की है. जहां 11 हजार वोल्ट का बिजली का एक तार गिरने से छात्रा की मौत हो गयी. युवती कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्रा बतायी जा रही है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इसे भी पढ़ें- अखबार ने 2017 के सर्वे को ताजा सर्वे बताकर रघुवर दास को बताया सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री
प्रभारी वार्डन निलंबित व कर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश
घटना के बारे में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश चन्द्रदेव ने बताया कि मृतक छात्रा का नाम लक्ष्मी कुमारी (14) है. छात्रा पासोल थाना क्षेत्र में आजमनगर निवासी बलराम यादव की पुत्री थी. वह बस्तौल स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा थी. उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी पूनम ने इस मामले में कार्रवाई की है. उन्होंने कस्तूरबा बालिका विद्यालय के प्रभारी वार्डन को तत्काल निलंबित कर दिया है. साथ ही उन्होंने उक्त स्कूल के अन्य कर्मियों तथा उर्जा विभाग के कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




