JharkhandLead NewsRanchi

PMGSY : झारखंड को 3200 किमी रोड निर्माण की अबतक नहीं मिली स्वीकृति, केंद्र के पास पड़ा प्रस्ताव

Ranchi : प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना से 3200 किमी ग्रामीण सड़क का निर्माण की स्वीकृति अबतक केंद्र से नहीं मिली है. झारखंड ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत झारखंड रूरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसके निर्माण का प्रस्ताव काफी पहले ही तैयार करके भारत सरकार को भेजा है पर अभी तक इस पर मंजूरी मिली है. बता दें कि, केंद्र ने झारखंड को 4000 किमी रोड निर्माण की योजना का टारगेट दिया था, जिसमें करीब 1027 किमी रोड निर्माण की मंजूरी अक्टूबर माह में ही मिल गयी थी. केंद्र ने कहा था कि शेष 3000 किमी रोड निर्माण का डीपीआर तैयार करके अविलंब भारत सरकार को भेजा जाये ताकि इसकी स्वीकृति जल्द दी जा सके.

इसे भी पढ़ें : नौ साल बाद गिरिडीह कांग्रेस के जिला प्रमुख के नाम की घोषणा जुलाई तक होने की उम्मीद, कई नाम लेकर दिल्ली गए निर्वाची पदाधिकारी

मिली जानकारी के अनुसार चार-पांच माह पूर्व ही झारखंड सरकार ने 3200 किमी ग्रामीण सड़क निर्माण की योजना का डीपीआर तैयार करके भारत सरकार को भेज दिया है, पर अभी भी इसकी संचिका केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के समक्ष पेडिंग है. बता दें कि पीएमजीएसवाई से खजिन क्षेत्रों की सड़कों के अलावा जिला को जोड़ने वाली, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल इत्यादि को जोड़ने वाली सड़कें बनायी जानी है. इन सड़कों के निर्माण के लिए नई दिल्ली में बैठक भी हो चुकी है. केंद्र सरकार संशोधन की बात कह रहा है, वहीं नई टेक्नोलॉजी से भी रोड बनाने पर जोर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : खेलो इंडिया यूथ गेम्स: सेमीफाइनल में पहुंचा झारखंड, पंजाब को 6-1 से रौंदा

Related Articles

Back to top button