JharkhandRanchi

रिटायर्ड जस्टिस की देखरेख में होगा विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल कमिटी का चुनाव

Ranchi: रिटायर्ड जस्टिस एलएन तिवारी को हाईकोर्ट ने विवेकानंद विद्या मंदिर का एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया गया है. इनकी देखरेख में ही नयी कार्यकारिणी का गठन होगा. झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद ऐसा हुआ है. आज इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने एडमिनिस्ट्रेटर अभय मिश्रा को पद छोड़ने का भी आदेश दिया है. हाईकोर्ट में जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में मामले की सुनवाई हुई.

मालूम हो कि वित्तीय अनियमितता को लेकर मामला रांची सिविल कोर्ट पहुंचा था. सिविल कोर्ट ने स्कूल के कमेटी मेंबर्स के खिलाफ वारंट जारी किया था. इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा था. हाईकोर्ट में अब मामले की अगली सुनवाई एक महीने बाद होगी.

इसे भी पढ़ें:IGNOU FINAL EXAM: 4 मार्च से होगा शुरू, 25 सेंटर्स पर 1.90 लाख स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा

Related Articles

Back to top button