
Ramgarh: भदानी नगर कोल कंपनी स्थित अपने आवास परिसर में पूर्व भारतीय सैनिक सूबेदार एच एन यादव ने बुधवार को कारगिल विजय दिवस समारोह मनाया. इस मौके पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया गया. पूर्व सैनिक सूबेदार एस एन यादव ने बताया कि 1999 मे भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपनी पराक्रम और शौर्य के साथ पाकिस्तानी सैनिकों और कश्मीर उग्रवादियों द्वारा भारतीय सीमा पार करके भारतीय पोस्ट पर कब्जा करने की कोशिश की थी जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया और पाकिस्तान की सेना को भारतीय सीमा रेखा से पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा था. हमारे देश के सैनिकों ने इन पोस्टों में तिरंगा झंडा फहराया.

उन्होंने बताया कि इस युद्ध में शहीद हुए जवानों की सम्मान और उनकी याद में 26 जुलाई को पूरे भारत में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया वहीं स्थानीय कलाकारों ने देश भक्ति गीत गा कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर सामाजिक सेवी संगठन, स्थानीय जनप्रतिनिधि और इलाके के कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए.




