
Patna: बिहार बीजेपी के नेता और पूर्व उपाध्यक्ष विश्वेश्वर ओझा की हत्या के मुख्य गवाह कमल किशोर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. शुक्रवार सुबह पहले से घात लगाए अपराधियों ने कमल किशोर मिश्रा समेत दो लोगों पर गोलियां चलाई. इस दौरान कमल किशोर की मौके पर मौत हो गई. जबकि अमरनाथ मिश्रा नामक शख्स घायल है.
इसे भी पढ़ेंःट्रिपल आईटी : जमीन अधिग्रहण के चार साल बाद भी नहीं मिला पूरा मुआवजा, सरकार बोली- पैसे ही नहीं थे
बताया जा रहा है कि कारनामेपुर ओपी के सोनवर्षा गांव में अपराधियों ने कमल किशोर को अपनी गोलियों का शिकार बनाया. वारदात तब हुई जब खेल से लौट रहे कमल किशोर को घात लगाकर बैठे बदमाशों ने गोली मारी और फिर मौके से फरार हो गए.
इसे भी पढ़ें- करोड़ों के मुआवजे पर दलालों की नजर, पहले भी खाते से निकाले जा चुके हैं 1.2 करोड़
2016 में हुई थी बीजेपी नेता की हत्या
गौरतलब है कि 12 फरवरी, 2016 को शाहपुर थाना क्षेत्र के सोनरबसा गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए बीजेपी नेता विश्वेश्वर ओझा की बंदूकधारियों ने गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी. इस मामले में हरेश मिश्रा और ब्रजेश मिश्रा के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया था. बिहार पुलिल ने 25 दिसंबर को हरेश मिश्रा को कोलकाता से गिरफ्तार करने में सफल रही थी, जबकि हत्यारकांड का दूसरा आरोपी और पचास हजार रुपये का इनामी ब्रजेश मिश्रा अब भी फरार है.
इसे भी पढ़ें- रांचीः वेंडर मार्केट में दुकानों का आंवटन 11 से, 472 को मिलेंगी दुकानें




