GiridihJharkhand

गिरिडीह के गांवा में कैलाश सत्यार्थी फांउडेशन ने किया खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Giridih : गिरिडीह के गांवा के कौवई खेल मैदान में बुधवार को बच्चियों को उनकी प्रतिभा दिखाने का मौका कैलाश सत्यार्थी फांउडेशन ने दिया. गांवा में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हुई और स्पोर्ट्स की शुरुआत बच्चियों द्वारा मार्च पास्ट कर की गयी. कैलाश सत्यार्थी फांउडेशन की इस प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कई खेल खेले जा रहे हैं. जिसमें बॉलीबॉल, कबड्डी समेत कई प्रकार के खेल शामिल हैं. इधर प्रतियोगिता को लेकर जिप सदस्य प्रतिनिधि ने कहा कि फांउडेशन ने बच्चियों के मानसिक विकास को लेकर जो प्रयास किया, वो सराहनीय है. इन आयोजनों से बच्चियों का विकास होना तय है. गांवा बीडीओ ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में इसे बेहतर पहल कहा जा सकता है. आज के दौर में बच्चियों के लिए शिक्षा के साथ खेल भी काफी मायने रखता है. मौके पर कैलाश सत्यार्थी फांउडेशन के राज्य परियोजना पदाधिकारी ने भी संबोधित किया. प्रतियोगिता के पहले दिन उद्घाटन समारोह के मौके पर नीति आयोग की जिला समंवयक अंजली बिनसिकदर, संदीप नयन, अमित कुमार, उदय राय, शिवशक्ति कुमार, भरत पाठक, अजय पाठक, राजेश सिंह समेत कई मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur : बोडाम में चलती कार में।लगी आग, सवारियों ने बचाई जान, देखे VIDEO

Related Articles

Back to top button