
Kabul: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के मध्य में सोमवार देर रात को हुए भीषण धमाके में मरने वालों की संख्या 16 हो गयी है. जबकि 100 से अधिक अन्य घायल हुए हैं. हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है.
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने मंगलवार को कहा कि कल रात हुए हमले में 16 लोग मारे गये और अन्य 119 लोग घायल हुए हैं. विस्फोट से लदे एक ट्रैक्टर के जरिए यह हमला किया गया.
इसे भी पढ़ें- #Recession- जुलाई में सुस्त पड़ी बुनियादी उद्योगों की रफ्तार, वृद्धि दर घट कर 2.1 %
हमला ग्रीन विलेज के आवासीय इलाके में हुआ
यह हमला ऐसे समय में हुआ जब अमेरिकी विशेष दूत जलमय खलीलजाद तालिबान के साथ बातचीत के लिए अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पहुंचे हैं.
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि हमला ग्रीन विलेज के आवासीय इलाके में हुआ, जहां सहायता एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कार्यालय हैं. रहीमी ने बताया कि मौके से 16 शव बरामद हुए हैं और अन्य 119 घायलों को वहां से निकाला गया है.
इसे भी पढ़ें- अब और भी मजबूत होगी भारतीय वायुसेना, शामिल होंगे 8 लड़ाकू #Apache_Attack_Helicopter
आत्मघाती हमलावर और बंदूकधारियों के समन्वय से हमला जारी
वहीं, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि आत्मघाती हमलावर और बंदूकधारियों के समन्वय से हमला जारी है. हमले से कुछ समय पहले ही अफगानिस्तान के मुख्य टीवी चैनल ‘टोलो न्यूज’ ने अमेरिकी दूत ज़लमय खलीलजाद के साथ एक साक्षात्कार प्रसारित किया था.
जिसमें वह इस्लामी चरमपंथी संगठन तालिबान के साथ एक संभावित समझौते पर चर्चा कर रहे थे. इसमें उन्होंने कहा कि अगर समझौते को आगे बढ़ाने पर सहमति बनती है तो हम अफगानिस्तान के पांच सैन्य ठिकानों से 135 दिनों के भीतर अपने सैनिकों की वापसी शुरू कर देंगे.




