
Ranchi: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने झारखंड हाईकोर्ट के 19वें जज के रूप में शपथ ली. चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस के समक्ष हाईकोर्ट परिसर स्थित व्हाइट हाउस में शपथ समारोह हुआ. झारखंड हाईकोर्ट में कुल 25 पद स्वीकृत है. बता दें कि जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद इससे पहले ओडिशा हाईकोर्ट के जज थे. गुरुवार को हुए इस शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर अन्य न्यायधीशों समेत बार काउंसिल के सदस्य, न्यायिक पदाधिकारी और कई अधिवक्ता और अधिकारी मौजूद थे.
कौन हैं जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद

जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद का जन्म 20 जून 1967 को हुआ था. एलएलबी की पढ़ाई खत्म करने के बाद वे वकालत के पेशे से जुड़ें. 26 सितंबर 2014 से वे झारखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर कार्य कर रहे थे. जिसके बाद उन्हें ओडिशा हाईकोर्ट में जज के तौर पर शपथ ली. अब झारखंड हाईकोर्ट के 19 वीं जज के रूप में शपथ दिलाई गई.
हाईकोर्ट में जजों की संख्या हुई 19
झारखंड हाईकोर्ट में जज के 25 पद स्वीकृत है. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने के बाद बाद झारखंड हाईकोर्ट में जजों की संख्या 19 हो गई. बता दें कि इससे पहले में हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस समेत 18 जज पदस्थापित थे.
इसे भी पढ़ेंःधनबाद एसडीओ ने पत्रकार के साथ की मारपीट, फिर बोला- सॉरी




